ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

एआईएफएफ ने अहमद हुसैन के निधन पर जताया शोक

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 17, 2021

नई दिल्ली,17 अप्रैल । अखिल भारतीय फुटबॉल संघ (एआईएफएफ) ने भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व सेंटर-बैक खिलाड़ी अहमद हुसैन के निधन पर शोक व्यक्त किया है। हुसैन का 89 वर्ष की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था।

अहमद हुसैन ने 7 दिसंबर, 1956 को बुल्गारिया के खिलाफ पदार्पण किया और भारत के लिए 11 मैच खेले। उन्होंने 1956 के मेलबर्न ओलंपिक में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था, जहां भारत चौथे स्थान पर रहा और उसके बाद टोक्यो में 1958 के एशियाई खेलों में चौथे स्थान पर रहा।

एआईएफएफ के अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने अपने शोक संदेश में कहा, "यह सुनकर दुख हुआ कि अहमद हुसैन अब नहीं रहे। मैं उनके निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।"
एआईएफएफ के महासचिव, कुशाल दास ने कहा, "अहमद हुसैन एक बहुत प्रतिभाशाली डिफेंडर थे, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर काफी ख्याति प्राप्त की। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।"

घरेलू मोर्चे पर, हुसैन ने संतोष ट्रॉफी में हैदराबाद और एआईएफएफ बंगाल दोनों का प्रतिनिधित्व किया था और इसे चार मौकों पर जीता था।
उन्होंने क्लब फुटबॉल में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के लिए भी खेला था और उनके क्लब ने 1960 में ढाका में आगा खान गोल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था। हुसैन ने 1959 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग के साथ रोवर्स कप भी जीता था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.