ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

Ajinkya Rahane ने अपने फैन्स को दूसरी बार पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया के जरिए शेयर की !

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 6, 2022

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे दूसरी बार पिता बने हैं। रहाणे की पत्नी राधिका ने कुछ समय पहले एक पोस्ट में संकेत दिया था कि दंपति अक्टूबर में अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगे। अब रहाणे ने ये खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है।

रहाणे ने बुधवार (5 अक्टूबर) शाम को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने लिखा है कि 'आज सुबह राधिका और मैंने अपने बेटे का स्वागत किया है। राधिका और बच्चा दोनों पूरी तरह से ठीक हैं और स्वस्थ हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।' आपको बता दें कि रहाणे और उनकी पत्नी राधिका साल 2019 में पहली बार माता-पिता बने थे। संयोग से उनकी पहली बेटी का जन्म भी अक्टूबर में ही हुआ था। रहाणे ने हाल ही में अपनी बेटी आर्य का जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया।

रहाणे और राधिका ने 2014 में शादी की थी। दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। अजिंक्य और राधिका एक ही स्कूल में पढ़ते थे। एक शो में रहाणे ने बताया था कि वह राधिका के घर दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शादी करने के लिए टी-शर्ट और जींस पहनकर पहुंचे, क्योंकि उन्हें कपड़े खरीदने का भी समय नहीं मिला। रहाणे इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्हें इसी साल जनवरी में भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए देखा गया था। इसके बाद उन्होंने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच खेला। उनकी कप्तानी में वेस्ट जोन की टीम ने हाल ही में दलीप ट्रॉफी जीती थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.