ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मार्च माह के प्लेयर ऑफ द मंथ पुरस्कार के लिए भुवनेश्वर, राजेश्वरी गायकवाड़ और पूनम राउत नामित

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

दुबई,08 अप्रैल । अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को मार्च माह के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ और बल्लेबाज पूनम राउत को नामित किया है।

 
आईसीसी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों में पुरूष और महिला दोनों क्रिकेटरों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये नामांकित किया। भुवनेश्वर के अलावा पुरूष वर्ग में अन्य खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के शीर्ष लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स शामिल हैं।
 
महिलाओं के वर्ग में भारत की राजेश्वरी गायकवाड़, दक्षिण अफ्रीका की लिजले ली और भारत की पूनम राउत शामिल हैं। पिछले महीने भुवनेश्वर ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों में 4.65 के इकोनोमी रेट से छह विकेट लिए थे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले थे जिसमें उन्होंने 6.38 के शानदार इकोनोमी रेट की बदौलत चार विकेट हासिल किए। 
 
 वहीं, राशिद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी टीम की जीत के दौरान 11 विकेट झटके और इसके बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 3-0 की जीत में छह विकेट भी हासिल किए। विलियम्स ने अफगानिस्तान के खिलाफ दो टेस्ट खेले जिसमें उन्होंने कुल 264 रन बनाये और दो विकेट प्राप्त किए। उन्होंने इसके बाद तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 128.57 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए। 
 
 महिला क्रिकेट में राजेश्वरी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में 8 और टी-20 श्रृंखला में 4 विकेट लिया। पूनम राउत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच एकदिनी में कुल 263 रन बनाए। वह इस श्रृंखला में भारत की शीर्ष रन स्कोरर रहीं, उन्होंने इन मैचों में एक शतक और दो अर्धशतक जड़े। दक्षिण अफ्रीका की टीम में लिजले ली ने चार एकदिनी में एक शतक और दो अर्धशतक जमाये जिससे वह आईसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गयीं।
 
 प्रत्येक वर्ग में तीन तीन खिलाड़ियों को इस महीने (प्रत्येक कैलेंडर महीने के पहले से अंतिम दिन तक) उनके मैदान में प्रदर्शन और उनकी उपलब्धियों के आधार पर नामांकित किया गया है। 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.