ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

कुल 10 पदक के साथ भारत ने पूरा किया एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दौरा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 31, 2021

दुबई 31 मई, 2021  - रविवार को खत्म हुए एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप का दौरा भारत के लिए काफी अच्छा साबित हुआ है। इस चैंपियनशिप में भारत में कुल 10 पदक के साथ अपना दोरा पूरा किया है। इस 10 पदक में एक सुवर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल है।
75 किलो वर्ग में पूजा रानी ने एक मात्रा भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। बॉक्सिंग चैंपियनशिप में यह उनका लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। दूसरी ओर वर्ल्ड चैंपियन एमसी मैरीकॉम, लालबुत्साईही और अनुपमा को फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था जिसकी वजह से उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा था।
जहां तक पूजा रानी की बात है तो उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए उज़्बेकिस्तान की मावलुदा मोवलोनोवा को 5-0 से हराते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
एकंदर तौर पर पूजा का यह चौथा मैडल है। इससे पहले 2019 में भी उन्होंने 81 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था जबकि 2015 में कांस्य और 2012 में रजत पदक हासिल किया था।
51 किग्रा के फाइनल में, मैरीकॉम अपना छठा एशियाई महाद्वीपीय खिताब जीतने का लक्ष्य बना रही थी, लेकिन वह कजाकिस्तान की नाज़िम किज़ैबे से 2-3 से हार गई। 64 किग्रा फाइनल में, लालबुत्साईही को कजाकिस्तान की मिलाना सफ्रोनोवा से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। 81 किग्रा के फाइनल में, अनुपमा को कजाकिस्तान की लज्जत कुंगेइबायेवा से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.