मुंबई, 20 मई | भारत के मशहूर रनर मिल्खा सिंह कोरोना पॉजिटिव हुए हैं जिसके बाद उन्होंने खुद को अपने के चंडीगढ़ घर में आइसोलेट कर लिया है। हालांकि 91 वर्ष के मिल्खा सिंह में कोरोना के कोई भी लक्षण पाए नहीं गए हैं।
'फ्लाइंग सिख' के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने अपने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 'हमारे कुछ हेल्पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि परिवार के सभी सदस्यों की जांच कराई गई हैं और सिर्फ मेरा ही रिपोर्ट पॉजिटिव आया है। मैं इस बात से काफी हैरान हूं। मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं और मुझे जरा भी बुखार नहीं है। मेरे डॉक्टरों ने कहा है कि मैं तीन-चार दिन में स्वस्थ हो जाऊंगा। कल ही मैंने जोगिंग भी की थी। मेरा आत्मविश्वास बहुत ही प्रबल है। ऐसे लोगों से कहता हूं कि शारीरिक व्यायाम जरूर करें क्योंकि इस समय में वह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। मैं खुद 91 वर्ष का हूं लेकिन रोज शारीरिक व्यायाम करता हूं।'