ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

मुंबई जैसी टीम के खिलाफ पांच विकेट हासिल करना विशेष : हर्षल पटेल

Photo Source :

Posted On:Saturday, April 10, 2021

चेन्नई,10 अप्रैल । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पांच विकेट लेकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने कहा कि मुंबई जैसी टीम के खिलाफ पांच विकेट हासिल करना उनके लिए विशेष है। 

 
मुंबई के खिलाफ मैच में पांच विकेट लेने वाले हर्षल पटेल ने रोमांचक मुकाबले में विजयी रन भी बनाया। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में हर्षल पटेल पर भरोसा जताते हुए उन्हें तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर तरजीह दी और पटेल उनके उम्मीदों पर पूरी तरह खरे खतरे। 
 
 मैच के बाद मैन ऑफ द मैच बने हर्षल पटेल ने कहा, ‘‘जब आरसीबी ने मुझे लिया तो बताया कि मैं उनकी योजना का हिस्सा हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनके भरोसे पर खरा उतरा। मुझे पता नहीं था कि मैं मुंबई के खिलाफ पांच विकेट लेने वाला पहला गेंदबाज हूं। मैंने पहली बार पांच विकेट लिये और वह भी मुंबई के खिलाफ हासिल किये इसलिए यह विशेष है।’’ 
 
 गौरतलब है कि इस बार आईपीएल नीलामी 2021 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पटेल को रिलीज कर दिया था। इसके बाद नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस गेंदबाज को 20 लाख रुपये देकर खरीदा था। 
 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.