ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

आईपीएल : धीमी ओवर गति के कारण धोनी पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Photo Source :

Posted On:Sunday, April 11, 2021

मुंबई,11 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

 
आईपीएल की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, "10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित सीजन का पहला अपराध था, इसलिए , धोनी पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।" 
 
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट पर 188 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन (85) और पृथ्वी शॉ (72) की बेहतरीन अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 18.4 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाकर जीत हासिल की। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.