ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

दिल्ली कैपिटल्स ने अक्षर पटेल की जगह शम्स मुलानी को टीम में किया शामिल

Photo Source :

Posted On:Friday, April 16, 2021

नई दिल्ली, 16 अप्रैल। दिल्ली कैपिटल्स ने हरफनमौला खिलाड़ी शम्स मुलानी को अक्षर पटेल  के अल्पकालिक प्रतिस्थापन के रूप में टीम में शामिल किया है। अक्षर आईपीएल 14 से पहले अपने अनिवार्य संगरोध के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और वर्तमान में बीसीसीआई की चिकित्सा टीम की निगरानी में आईसोलेशन में हैं।

मुंबई के बाएं हाथ के बल्लेबाज और बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज, मुलानी आईपीएल के खिलाड़ी विनियमों के तहत एक प्रतिस्थापन के रूप में आए हैं। विनियमन 6.1 (सी) के तहत, फ्रेंचाइजी को एक अल्पकालिक प्रतिस्थापन खिलाड़ी से करार की अनुमति दी जाती है जब तक कि मूल टीम के सदस्य को टीम के जैव-सुरक्षित वातावरण में फिर से प्रवेश करने की अनुमति न हो। इसलिए, जब तक अक्षर ठीक नहीं हो जाते और उन्हें टीम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाती है, तब तक मुलानी केवल दिल्ली कैपिटल्स की टीम को हिस्सा होंगे।

मुलानी घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब तक 10 प्रथम श्रेणी, 30 सूची ए और 25 टी 20 में भाग ले चुके हैं। यह आईपीएल में उनका पहला अनुभव होगा। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने के बाद, मुलानी को इस सीजन में किसी अन्य आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.