ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आईपीएल: रोमांचक मुकाबले में मुंबई ने केकेआर को 10 रन से हराया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 14, 2021

-मुंबई टीम की तरफ से राहुल चाहर ने झटके 4 विकेट
 
चेन्नई,14 अप्रैल । मुंबई इंडियंस ने एक रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स (केकेआर) को 10 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 142 रन ही बना सकी।
 
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम को शुभमन गिल और नीतीश राणा ने सधी शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। इस साझेदारी को तोड़ा दीपक चाहर ने। उन्होंने नौवें ओवर में 72 के कुल स्कोर पर शुभमन गिल को कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराकर मुंबई को पहली सफलता दिलाई। 11वें ओवर में 84 के कुल स्कोर पर राहुल चाहर ने राहुल त्रिपाठी को विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच कराकर केकेआर को दूसरा झटका दिया। त्रिपाठी ने 5 रन बनाए।13वें ओवर में 104 के कुल स्कोर पर राहुल चाहर ने इयोन मोर्गन (07) को भी चलता कर केकेआर को तीसरा झटका दे दिया। 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर 122 के कुल स्कोर पर राहुल चाहर ने नीतीश राणा को आउट कर मैच का अपना चौथा विकेट लिया। राहुल की गेंद पर डीकॉक ने राणा को स्टम्प किया। राणा ने 47 गेंदों पर 57 रन बनाए। 
इस दौरान उन्होंने 6 चौके और दो छक्के लगाए। अगले ही ओवर में क्रुणाल पांड्या ने शाकिब अल हसन को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराकर केकेआर को पांचवां झटका दिया। शाकिब ने 09 रन बनाए। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी और बोल्ट ने इस ओवर में 4 रन देकर दो विकेट लिए और केकेआर को 142 रनों पर रोक दिया और मैच मुंबई ने 10 रन से जीतकर दो अंक हासिल किए। दिनेश कार्तिक 8 और हरभजन सिंह 2 रन बनाकर नाबाद लौटे।
 
मुंबई की तरफ से राहुल चाहर ने 4, ट्रेंट बोल्ट ने 2 व क्रुणाल पांड्या ने 1 विकेट लिया।
 
इससे पहले मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 152 रनों पर सिमट गई। मुंबई की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने 56 और कप्तान रोहित शर्मा ने 43 रन बनाए। वहीं, केकेआर की तरफ से आंद्रे रसल ने केवल दो ओवरों में 5 विकेट झटके।
 
इस मुकाबले में केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया। मुंबई की शुरुआत खराब रही और केवल 10 रनों के कुल स्कोर पर वरुण चक्रवर्ती ने 2 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी के हाथों डिकॉक को कैच करवा टीम को पहला झटका दिया। टॉप फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने आते ही मोर्चा संभाल लिया और दनदना शॉट लगाते हुए महज 33 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान 6 चौके जमाए जबकि 2 छक्का भी लगाया। 86 के कुल स्कोर पर सूर्यकुमार 56 रन बनाकर शाकिब अल हसन की गेंद पर शुभमन गिल को कैच दे बैठे।
 
सूर्यकुमार यादव के आउट होने के बाद मुंबई के बल्लेबाज एक के बाद एक आते गए और पवेलियन लौटते गए। रही सही कसर रसल ने पूरी कर दी। उन्होंने 18वें ओवर में 2 विकेट लिए फिर इसके बाद 20वें ओवर में 3 विकेट लेकर मुंबई की पारी 152 रनों पर समेट दी।
 
केकेआर की तरफ से रसल ने 5, पैट कमिन्स ने दो, वरुण चक्रवर्ती, शाकिब अल हसन और प्रसिद्ध कृष्णा ने 1-1 विकेट लिया।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.