ताजा खबर
Fact Check: नहीं, तस्वीर में दिख रहे लोग केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर नहीं उतरे हैं,...   ||    Today's Significance आज ही के दिन हुआ था अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन, जानें 28 मार्...   ||    केंद्र सरकार ने 4% बढ़ाया पेंशनर्स का महंगाई राहत, मार्च में इतनी बढ़कर मिलेगी पेंशन, चेक करें पूरा ...   ||    SBI बैंक ने करोड़ों ग्राहकों को दिया झटका, 1 अप्रैल से बढ़ जाएगा डेबिट कार्ड पर चार्ज   ||    Business Idea: एलोवेरा की बढ़ी डिमांड, कम पैसे में लगाएं जेल बनाने की फैक्ट्री, हर महीने होगी बंपर क...   ||    Moscow Attack: आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या 140 है, लेकिन लगभग 100 लोग अभी भी लापता हैं   ||    Baltimore Bridge Collapse: गोताखोरों ने बंदरगाह से छह लापता श्रमिकों में से दो शव बरामद किए   ||    केजरीवाल की गिरफ्तारी पर राजनयिक को तलब किए जाने के बाद अमेरिका की प्रतिक्रिया; जर्मनी का कहना है कि...   ||    यूक्रेन के विदेश मंत्री अपने शत्रु मित्र रूस के साथ संबंध मजबूत करने की उम्मीद में नई दिल्ली पहुंचे   ||    SRH Vs MI: टूटे रिकॉर्ड - 523 रनों का उच्चतम स्कोर, महँगा स्पैल, और भी बहुत कुछ   ||   

आईपीएल : धीमी ओवर गति के कारण रोहित शर्मा पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 21, 2021

चेन्नई,21 अप्रैल। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

 
आईपीएल की ओर से जारी एक प्रेस रिलीज में कहा गया, "20 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पर जुर्माना लगाया गया है। चूंकि यह उनकी टीम का आईपीएल की आचार संहिता के तहत न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित सीजन का पहला अपराध था, इसलिए , रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।" 
 
बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 13वें मुकाबले में मुंबई को 6 विकेट से हराकर चार मैचों में तीसरी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 137 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने शिखर धवन (45) और स्टीव स्मिथ (33) व ललित यादव (नाबाद 22)की बेहतरीन पारियों की बदौलत 19.1ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाकर जीत हासिल की।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.