ताजा खबर
Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||   

कोरोना से रिकवर हुए प्रसिद्ध कृष्णा कल भारतीय टीम के साथ जुड़ेंगे

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 22, 2021

 
मुंबई, 22 मई  -  भारतीय क्रिकेट टीम के फास्ट बॉलर प्रसिद्ध कृष्णा अब कोरोना से बाहर आ चुके हैं और कल यानी कि 23 मई को वह मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ेंगे। जहां से वह इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। कल कृष्णा बेंगलुरु से मुंबई आने वाले हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह कहा गया है कि 'प्रसिद्ध कृष्णा अब कोरोना वायरस के चंगुल से बाहर आ चुके हैं। फिलहाल वह अपने बेंगलुरु के घर में है जहां से वह 23 मई को मुंबई के लिए रवाना होंगे और भारतीय क्रिकेट टीम के साथ जुड़ेंगे।'
गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा आखरी बार इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए दिखे थे। कोलकाता की टीम के 4 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हुए थे जिसमें से एक प्रसिद्ध कृष्णा थे। कृष्णा के साथ वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर और टीम शेफर्ड कोरोना पॉजिटिव हुए थे।
इंग्लैंड दौरे के लिए प्रसिद्ध कृष्णा को आवेश खान, अर्जान नागवेशवाला और बैट्समैन अभिमन्यु ऐश्वर्यान के साथ स्टैंडबाई खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। भारतीय महिला और पुरुष क्रिकेट टीम 2 जून को एक साथ ब्रिटेन के लिए रवाना होगी।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.