ताजा खबर
ऑस्ट्रेलिया ने स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ाई Saving Requirement, भारतीय छात्रों पर पड़ेगा असर   ||    Major accident averted: लैंड करने से तुरंत पहले फेल हुआ FedEx बोइंग के प्लेन का लैंडिंग गियर   ||    US में जानबूझकर दूसरों को HIV संक्रमित कर रहा था शख्स, अदालत ने सुनाई 30 साल जेल की सजा   ||    CNN की रिपोर्ट: 21वीं सदी में आर्थिक सुपरपावर बनेगा भारत; पीएम मोदी, अंबानी और अडानी बदल रहे तस्वीर   ||    पृथ्वी जैसे नए ग्रह 55 Cancri E की हुई खोज, वैज्ञानिकों ने बताया ‘सुपर अर्थ’   ||    Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता, कहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए   ||    Energy Mission Machineries कंपनी का आया IPO, इन तीन में अप्लाई करने का आखिरी दिन   ||    वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचार‍ियों पर सख्‍ती, DELL कर रही लोकेशन ट्रैक, नौकरी से न‍िकालने की भी धमकी...   ||    PBKS Vs RCB: मुंबई के बाद प्लेऑफ की रेस से आज दूसरी टीम होगी बाहर, बदल जाएगी प्वाइंट्स टेबल की तस्वी...   ||    IPL 2024: केएल राहुल के सपोर्ट में उतरे फैंस, सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल हो रहे संजीव गोयनका   ||   

खेल मंत्री ने ओलंपिक क्वालीफाई के लिए सेलर विष्णु सरवनन को दी बधाई

Photo Source :

Posted On:Friday, April 9, 2021

नई दिल्ली, 08 अप्रैल । ओलंपिक प्रतियोगिता में सेलिंग के खेल में पहली बार भारत एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा। यह स्थिति तब बनी है जब भारत के विष्णु सरवनन ने ओमान में एशियाई क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक की लेजर एसटीडी क्लास स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस अहम जीत पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें बधाई दी है।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विष्णु सरवनन को ओलंपिक क्वालीफाई के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं विष्णु सरवनन को बधाई देता हूं जिन्होंने मुसनान चैंपियनशिप में लेजर स्टड क्लास सेलिंग इवेंट में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। हमारे एथलीट सभी विषयों में अपनी पहचान बना रहे हैं!’

दरअसल, बीते दिन बुधवार को नेत्रा कुमानन टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला सेलर बनी थी। उन्होंने मुसानाह ओपन चैंपियनशिप के जरिए लेजर रेडियल स्पर्धा में क्वालीफाई किया। यह प्रतियोगिता एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग टूर्नामेंट था। ऐसे में आज विष्णु सरवनन द्वारा ओमान में एशियाई क्वालीफायर में दूसरे स्थान प्राप्त करते हुए टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करते हुए भारत के पदक जीतने की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। सरवनन ने सेलिंग की लेजर एसटीडी क्लास स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.