ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

नए जोश के साथ मिशन T-20 World Cup के लिए टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के लिए हुई रवाना !

Photo Source :

Posted On:Thursday, October 6, 2022

टीम इंडिया का मिशन वर्ल्ड कप आज (6 अक्टूबर) से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गई है, जहां इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2022 खेला जाएगा। आपको बता दें कि टीम इंडिया ने सीधे पर्थ के लिए उड़ान भरी है। रोहित ब्रिगेड को वर्ल्ड कप 2022 में सुपर-12 के ग्रुप-2 में रखा गया है। टीम इंडिया के साथ-साथ पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश भी इस ग्रुप में शामिल हैं। क्वालीफाइंग दौर के बाद दो टीमें ग्रुप में शामिल होंगी।

आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने अपने ही घर में खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को 2-1 से मात दी थी। तीसरा मैच इंदौर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप की जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि 'टीम के कुछ लोग ऑस्ट्रेलिया नहीं गए हैं। इसलिए हम वहां जल्दी जाना चाहते हैं। अगर आप पर्थ की उछाल वाली पिचों पर कुछ मैच खेलते हैं तो आपको स्थिति का पता चल जाएगा। टीम में शामिल खिलाड़ियों में से सिर्फ 7-8 ही पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंचे हैं. टीम इंडिया का वर्ल्ड कप में पहला मैच दिवाली से ठीक एक दिन पहले 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ होगा। टीम इंडिया पहले पर्थ पहुंचेगी। यहां 13 तारीख तक कैंप लगाया जाएगा। इस दौरान दो अभ्यास मैच भी खेले जाएंगे।

इन दोनों अभ्यास मैचों की व्यवस्था बीसीसीआई ने ही की है, जो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाएंगे। ये दोनों मैच 10 और 12 अक्टूबर को होने वाले हैं। इसके बाद टीम इंडिया को ब्रिस्बेन में भी आईसीसी के दो वॉर्म-अप मैच खेलने हैं। आईसीसी के ये दोनों अभ्यास मैच 17 और 19 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.