ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जिम्बाब्वे में सर्वाधिक व्यक्तिगत टेस्ट स्कोर बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बने आबिद अली,यूनुस खान के रिकॉर्ड को तोड़ा

Photo Source :

Posted On:Sunday, May 9, 2021

हरारे,09 मई । पाकिस्तानी बल्लेबाज आबिद अली ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेल एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली। आबिद अली ने 215 रन बनाए। इसी के साथ वह जिम्बाब्वे में टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। 

 
इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान यूनुस खान के आठ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यूनुस ने 2013 में जिम्बाब्वे में 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, 1998 में हरारे में मोहम्मद वसीम ने 192 रन बनाए थे। 
 
आबिद अली के दोहरे शतक के अलावा नौमान अली ने 104 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने पांच छक्के लगाए। इन दोनों के अलावा अजहर अली ने भी 126 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपनी पहली पारी 8 विकेट पर 510 रन बनाकर घोषित की।
 
 जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर चार विकेट 52 रन बना लिए हैं। जिम्बाब्वे को फॉलो ऑन बचाने के लिए 259 रनों की दरकार है। टीम अभी पाकिस्तान के स्कोर से 458 रन पीछे है। विकेटकीपर बल्लेबाज रेगिस चकवावा 71 गेंदों में 28 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। उनके साथ तेंडाई चिसोरो नाबाद हैं। जिम्बाब्वे को पहले टेस्ट में एक पारी और 116 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.