ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

आईसीसी ने पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर नुवान जोयसा पर लगाया छह साल का प्रतिबंध

Photo Source :

Posted On:Wednesday, April 28, 2021

दुबई, 28 अप्रैल। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता का उल्लंघन करने पर श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर और कोच नुवान जोयसा पर छह साल का प्रतिबंध लगा दिया गया है। जोयसा को नवंबर, 2020 में भ्रष्टाचार रोधी संहिता के तहत तीन अपराधों का दोषी पाया गया था। इस मामले में उन्होंने एक स्वतंत्र ट्रिब्यूनल के सामने सुनवाई की अपील की थी जिसे खारिज कर दिया गया था।

जोयसा को यूएई में एक टी-20 लीग के दौरान आईसीसी एंटी करप्शन कोड के तहत तीन अपराधों का दोषी पाया गया था जो इस प्रकार है-
 2.1.1 (किसी मैच के नतीजे, उसकी प्रगति या अन्य पहलुओं को फिक्स करने या उनको प्रभावित करने की कोशिश करना या ऐसी किसी कोशिश का हिस्सा होना)।
2.1.4 (प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर मैच में शामिल खिलाड़ियों को एंटी करप्शन कोड के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन करने के लिए उकसाना या भड़काना या फंसाना)
2.4.4 ( भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के लिए किए गए किसी भी तरह के संपर्क से जुड़े किसी भी संपर्क की पूरी जानकारी न देना)।

इन अपराधों के लिए उन्हें मई 2019 में अस्थाई रूप से निलंबित भी किया गया था। श्रीलंका की ओर से 30 टेस्ट और 95 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले जोयसा को सितंबर 2015 में श्रीलंका का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया गया था। वह श्रीलंका क्रिकेट के हाई परफोर्मेंस केंद्र में काम करते थे जिससे उन्हें मौजूदा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के संपर्क में आने का मौका मिला।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.