ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

केन विलियमसन ने चौथी बार हासिल किया सर रिचर्ड हेडली पदक

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 13, 2021

ऑकलैंड, 13 अप्रैल।न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने चौथी बार सर रिचर्ड हेडली पदक हासिल किया। विलियमसन के अलावा डेवोन कॉनवे को एकदिवसीय और टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। 

 
महिला वर्ग में, अमेलिया केर ने सुपर स्मैश और इंटरनेशनल टी 20 प्लेयर ऑफ द ईयर जीता, जबकि कप्तान एमी सेटरथवेट ने महिला एकदिनी प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। विलियमसन ने न्यूजीलैंड में खेले गए टेस्ट श्रृंखलाओं में अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
उन्होंने हैमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाते हुए 251 रनों की बेहतरीन दोहरी शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद क्राइस्टचर्च में पाकिस्तान के खिलाफ एक और दोहरा शतक लगाया था। चार पारियों में उनके 639 रन बनाए थे,जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाई। 
 
वहीं,कॉनवे ने ग्लेन फिलिप, टिम साउथी और ईश सोढ़ी को हराकर टी-20 प्लेयर ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता। इस सत्र में पदार्पण करने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉनवे ने 59.12 की औसत से 473 रन बनाए और गर्मियों में खेली गई हर टी-20 श्रृंखला जीतने में न्यूजीलैंड के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला जीतने में भी टीम के लिए मुख्य भूमिका निभाई और एकदिवसीय प्लेयर ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार भी अपने नाम किया। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.