टोक्यो 24 जुलाई 2021 भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक के 49 किलो वेट लिफ्टिंग इवेंट में इतिहास रच दिया है। उन्होंने भारत के लिए पहला सिल्वर मेडल यानी कि रजत पदक प्राप्त किया है। मीराबाई चानू भारत की अब दूसरी महिला वेटलिफ्टर बन गई हैं जिन्होंने ओलंपिक में महिला वेट लिफ्टिंग इवेंट में कोई पदक प्राप्त किया हो। उनसे पहले करनाम मल्लेस्वरी ने भारत के लिए पदक जीता था।
मीराबाई चानू की इस उपलब्धि पर पंतप्रधान नरेंद्र मोदी, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मीराबाई चानू को शुभकामनाएं दी है।