टोक्यो 7 अगस्त 2021 टोक्यो ओलंपिक के अंतिम दिन रविवार को प्रशांत महासागर से टोक्यो और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में एक तूफान आने की संभावना है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शनिवार को तेज हवाओं और ऊंची लहरों की चेतावनी देते हुए कहा कि टाइफून मिरिने जापानी द्वीपसमूह के दक्षिण में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। समापन समारोह रविवार को जापान में स्थानीय समय रात आठ बजे होगा। अंतिम दिन में ट्रैक एंड फील्ड, वॉलीबॉल, वाटर पोलो, बॉक्सिंग, हैंडबॉल और बास्केटबॉल सहित प्रतियोगिताएं भी होंगी। 19 दिनों की प्रतियोगिता के बाद, जहां खेल की भावनाओं की जीत हुई है, टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 के बीच आधिकारिक हैंडओवर टोक्यो ओलंपिक स्टेडियम में समापन समारोह का मुख्य आकर्षण होगा। टोक्यो के गवर्नर, युरिको कोइके, पेरिस के मेयर ऐनी हिडाल्गो को ओलंपिक ध्वज सौंपेंगे।