ताजा खबर
आटा बहाना, असल मकसद है आजादी पाना! पाकिस्तान के हाथ से निकल रहा PoK, आवाम को मिला आतंकी संगठन का साथ   ||    तारीख 24 अक्टूबर 2016, 1.36 सेकंड का फ़ोन कॉल, पोर्न स्टार को पैसे पहुंचाने वाले कोहेन को ट्रंप के व...   ||    इतिहास के 5 सबसे खतरनाक समुद्री लुटेरे, चीन से लेकर कैरेबियन तक किया लहरों पर राज   ||    Africa: 26 साल पहले लापता हुआ था किशोर, 45 साल की उम्र में पड़ोसी के तहखाने में मिला   ||    Italy: दादी ने गलती से बेबी फॉर्मूला में मिला दी वाइन, कोमा में पहुंचा 4 महीने का नवजात   ||    ‘चरमसुख’ के चक्कर में गई महिला डांसर की जान, प्रेमिका के गम में आशिक ने लगाया फंदा   ||    Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल कहां हुआ सस्ता, कहां महंगा? जानें ईंधन के नए रेट   ||    Aadhaar में 14 जून तक कर सकते हैं नाम, पता या DOB अपडेट; जानें तरीका   ||    कौन थे हल्दीराम जिनमें नाम पर बन गया इतना बड़ा ब्रांड? जानें- अब कितना बड़ा है परिवार   ||    RCB Vs CSK: ग्लेन मैक्सवेल को खिलाना जरूरी या मजबूरी, इन 5 प्वाइंट्स में समझें   ||   

टोक्यो ओलंपिक में वेटलिफ्टर ट्रांसजेंडर हुबार्ट की मौजूदगी लोगों के लिए बना चर्चा का विषय

Photo Source :

Posted On:Monday, May 31, 2021

टोक्यो 31 मई 2021 -  आने वाले कुछ दिनों में टोक्यो ओलंपिक शुरू होने वाले हैं। इस ओलंपिक को लेकर पहले ही विश्व खेल जगत के कई मत मतांतर लोगों के सामने आ चुके हैं। जापान का एक वर्ग चाहता है कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन किया जाए जबकि एक बड़ा वर्ग यही चाहता है कि इस टूर्नामेंट का आयोजन रद्द किया जाए क्योंकि कोरोना बीमारी सबसे ज्यादा फैल रही है।
 
ऐसे में खबर सामने आई है कि टोक्यो ओलंपिक के लिए वेट लिफ्टिंग इवेंट में ट्रांसजेंडर लॉरेल हुबार्ट की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है और काफी लोगों ने हुबार्ट की मौजूदगी को मान्यता दी है।
 
दरअसल बेल्जियम की वेटलिफ्टर एना वैनबेलिंगन ने न्यूजीलैंड की रहने वाली ट्रांसजेंडर वेटलिफ्टर लॉरेल हुबार्ट की टोक्यो ओलंपिक की महिला स्पर्धा में भाग लेने पर मिलने वाली अनुमति को अनुचित करार दिया है। हुबार्ट 2013 में पुरुष वर्ग में हिस्सा ले चुकी है और वह टोक्यो ओलंपिक के लिए इस साल क्वालीफाई होने वाली पहली ट्रांसजेंडर वेटलिफ्टर है। हालांकि उन्होंने अभी तक न्यूजीलैंड ओलंपिक कमेटी को संतोष कारक परफॉर्मेंस नहीं दिया है लेकिन उनकी फिटनेस को देखते हुए वह अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन देने को तैयार है। एना वैनबेलिंगन कहा है कि वह ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को अपना पूरा समर्थन देती हैं। वर्ष 2015 में इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने ट्रांसजेंडरों को महिला वर्ग में हिस्सा लेने की अनुमति प्रदान करता हुआ एक नियम भी बनाया था जिसका वैज्ञानिकों ने लैंगिक भेदभाव करते हुए अपना आक्रोश प्रकट किया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.