ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

साउथ आफ्रिका के खिलाफ टी20 खेलने के लिए वेस्टइंडीज ने आंद्रे रसेल को किया टीम में सामिल

Photo Source :

Posted On:Saturday, June 26, 2021

सेंट जॉर्ज  26 जून 2021 वेस्टइंडीज ने शनिवार को शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए हरफनमौला आंद्रे रसेल को वापस बुला लिया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) चयन पैनल ने शुक्रवार को पांच मैचों की श्रृंखला के पहले दो टी20 मैच के लिए 13 सदस्यीय टीम का नाम घोषित किया था, जिसमें किरोन पोलार्ड को कप्तान और निकोलस पूरन को उप कप्तान के तौर पर नामांकित किया गया है।  
रसेल दो बार के टी20 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चूके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 49 टी20 खेले हैं और उनकी आखिरी उपस्थिति पिछले साल मार्च में पल्लेकेले में श्रीलंका के खिलाफ थी। 
सीडब्ल्यूआई के मुख्य चयनकर्ता, रोजर हार्पर ने कहा, "आंद्रे रसेल अपने 'एक्स' फेक्टर के वजह से टीम में सामिल किए गये है। वह बल्ले और गेंद दोनों के साथ एक प्रभावशाली खिलाड़ी हैं और दोनों विभागों में अधिक गहराई से खेलते हैं। हमारा उद्देश्य उनके और टीम के प्रदर्शन को बढाना है ताकि हम आइसीसी टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन कर सके।”
वेस्टइंडीज पहले ही ग्रोस आइलेट, सेंट लूसिया में खेली गई टेस्ट सीरीज 2-0 से हार चुका है।
 
टीम: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, फैबियन एलन, ड्वेन ब्रावो, फिदेल एडवर्ड्स, आंद्रे फ्लेचर, क्रिस गेल, जेसन होल्डर, एविन लुईस, ओबेद मैककॉय, आंद्रे रसेल, लेंडल सिमंस और केविन सिंक्लेयर। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.