ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

JioPhone Next होगा सितंबर में भारत में लॉन्च; जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Photo Source :

Posted On:Wednesday, August 18, 2021

मुंबई, 18 अगस्त, २०२१  भारतीय टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio द्वारा  निर्मित स्मार्ट फ़ोन JioPhone Next की कीमत और लॉन्च डेट लीक हो गई हैं। टिप्स्टर योगेश ने ट्विटर पर बताया कि JioPhone Next स्मार्टफोन की भारत में कीमत 3,499 रुपये हो सकती है। योगेश ने इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशन्स भी साझा किए हैं।

Reliance Jio ने इस साल की AGM में  JioPhone Next स्मार्टफोन का अनाउंसमेंट किया था। यह फोन १०  सितम्बर २०२१ से ग्राहकों के बाजार में उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस डिवाइस की पिक्चर्स साझा की थी और कुछ फीचर्स के बारे में भी बताया था मगर इसकी कीमत और खास स्पेसिफिकेशन से पर्दा नहीं उठाया था। लेकिन  हालही में इस फ़ोन की डिटेल्स लीक हुई है जिससे उसकी कीमत के साथ-साथ हार्डवेयर के बारे में पता चलता है। आइए इनपर एक नजर डाल लेते हैं - 

JioPhone Next के फीचर्स  -

नई लीक के मुताबिक, JioPhone Next में एक 5.5-इंच की HD स्क्रीन होगी। यह डिवाइस Qualcomm QM215 प्रोसेसर से लैस होगा और 2GB या 3GB RAM के साथ में 16GB या 32GB eMMC 4.5 इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा।

इस एंट्री-लेवल स्मार्टफोन की बैक पर एक 13MP का कैमरा होगा और सामने एक 8MP का सेल्फी कैमरा होगा। JioPhone Next में dual-SIM सपोर्ट के साथ 4G VoLTE का भी सपोर्ट मिलेगा। इस डिवाइस में 2,500mAh बैटरी हो सकती है। ऐसा कहा जहा रहा है कि यह डिवाइस Android 11 (Go Edition) पर चलेगा।

JioPhone Next स्मार्टफोन के अनाउंसमेंट पर कंपनी ने बताया कि इस डिवाइस को रिलायंस ने Google के साथ पार्ट्नरशिप में बनाया है। इस फोन में एक बड़ी टच स्क्रीन है और यह डिवाइस कस्टम Android पर चलेगा। इसमें Google के सारे ऐप्लिकेशन मिलेंगे, दूसरे ऐप इंस्टॉल करने के लिए Play Store होगा, voice assistant फीचर होगा, augmented reality filter वाला स्मार्ट कैमरा होगा और साथ ही read aloud और translate now जैसे फीचर्स भी होंगे।

JioPhone Next की कीमत - 

टिप्स्टर योगेश के मुताबिक, JioPhone Next स्मार्टफोन भारत में ३४९९ रुपये में बिकेगा। यह लीक एक पुरानी रिपोर्ट से मेल खाती है, जिसके मुताबिक, JioPhone Next भारत में ५० डॉलर में बेचा जाएगा। यह रकम भारतीय मुद्रा में ३७०० रुपये बनते हैं। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.