ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

जानिए XIAOMI की नई पेशकश Mi 11 Ultra किस दिन ग्राहकों को बाज़ार में होगा मुहैया

Photo Source :

Posted On:Wednesday, July 7, 2021

मुंबई, ० जुलाई, २०२१ 

चीनी स्मार्ट फ़ोन कंपनी क्सिओमी (XIAOMI) अपने ग्राहकों को एक आकर्षक तोहफा देने की तैयारी में जुट  गयी है। दुनिया की जानीमानी स्मार्ट  फ़ोन  उत्पादक कंपनी  ने अपना लेटेस्ट  मॉडल Mi 11 Ultra की बिक्री  ७  जुलाई से  करने का ऐलान  किया है। क्सिओमी (XIAOMI) ने  इस  स्मार्ट  फ़ोन को इसी साल अप्रैल  में  लांच किया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते  उनकी शिपिंग नहीं हो पायी और इसी कारण फ़ोन  की बिक्री  में  देरी  होने का स्पष्टीकरण  कंपनी ने दिया है। 
 
आपको जानकारी देते  है Mi 11 Ultra  के कुछ आकर्षक  फीचर्स  के बारे  में  -
 
१ ) इस स्मार्ट फ़ोन की स्क्रीन है ६.८१ इंच की और ३,२०० x १,४४०  पिक्सेल्स का उसका रेसोलुशन होगा। फ़ोन के स्क्रीन को सुरक्षित रखने के लिये कंपनी ने उसमे गोरिल्ला ग्लास का भी इस्तेमाल किया है। यह  स्मार्ट फ़ोन  एंड्राइड (Android)  बेस्ड MIUI १२ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है और  क्वालकॉम स्नैपड्रगन (Qualcomm Snapdragon) ८८८ की सुविधा से लैस है। फ़ोन में १२ gb रैम (Random-Access Memory) और २५६ gb  इंटरनल  स्टोरेज की सुविधा  उपलब्ध  है।  Mi 11 Ultra काले  और सफ़ेद  रंग  मैं  ग्राहकों  को मुहैया  होगा और इस  फ़ोन की कीमत ६९९९० रुपये निर्धारित की गयी है।  
 
२) कैमरा और बैटरी लाइफ  - Mi 11 Ultra का  ट्रिपल रियर  कैमरा  सेटअप है।  इस  फ़ोन का  प्राइमरी  कैमरा ५०  मेगा  पिक्सेल  का होगा जबकि उसकी  दूसरी लेंस  ४८  मेगा  पिक्सेल  की होगी। फ़ोन की बैटरी ५००० mAh क्षमता की होगी और उसी के साथ  ६७W  चार्जर  उपलब्ध होगा।
 
३) Mi 11 Ultra देगा Samsung Galaxy S20 Ultra को कड़ी  टक्कर - जानकारों  के मुताबिक  Mi 11 अल्ट्रा सीरीज Samsung Galaxy S20 Ultra को बाजार में कड़ी टक्कर देगा। Samsung Galaxy S20 Ultra की बैटरी क्षमता ५००० mAh  है और उस  फ़ोन का चार्जिंग सपोर्ट ४५W है। Samsung  का यह  स्मार्ट फ़ोन एंड्राइड  (Android) १०  पर  चलता है जो की Samsung  के UI 2.0 ऑपरेटिंग  सिस्टम  पर आधारित है।  Samsung Galaxy S20 Ultra को १०० X ज़ूम  सपोर्ट  (zoom support ) मिलता है जो की उसकी  सबसे  बेहतर खूबियों  में  से एक  है।  Samsung  के स्मार्ट फ़ोन का डिस्प्ले ६.९ इंच  का है और उसका रिफ्रेश  रेट १२० Hz  का है। कंपनी ने उसमे ७ nm ६४ bit octa-core प्रोसेसर  मुहैय्या  किया है।            


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.