ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

नोकिया (Nokia) ने Nokia PureBook S14 लैपटॉप और Nokia Smart TV की नई रेंज भारत में की लॉन्च; जानिए इसकी कीमत और फीचर्स

Photo Source :

Posted On:Wednesday, September 29, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २९ सितम्बर, २०२१    
 
नोकिया (Nokia) ने Nokia PureBook S14 लैपटॉप और नई  स्मार्ट टीवी रेंज भारत में लॉन्च कर दी है। 28 सितंबर को नोकिया के इन दोनों प्रोडक्ट्स को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया गया है। डिवाइस की पहली सेल 3 अक्टूबर को शुरू होगी। इस दिन ही Flipkart Big Billion Days Sale शुरू हो रही है। नोकिया का नया लैपटॉप विंडोज 11 के साथ आता है और इसमें 11th Gen Intel Core प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Nokia smart TV मॉडल्स एंड्रॉयड 11 पर काम करते हैं।
 
Nokia PureBook S14  लैपटॉप के फीचर्स - 

Nokia PureBook S14 लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है, जिसका वजन सिर्फ 1.4 किलोग्राम है। यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core i5 CPU और Iris Xe इंटीग्रेटेड ग्राफिक्स के साथ आता है। इसमें Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। इसमें 14-inch का full-HD IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 82 फीसदी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।

लैपटॉप में 16GB RAM मिलता है और इसमें 512GB का NVMe SSD स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, HDMI पोर्ट और 3.0 USB Type-A पोर्ट मिलता है।

नोकिया स्मार्ट टीवी के फीचर्स - 

ब्रांड ने 50-inch और 55-inch के स्क्रीन साइज में QLED डिस्प्ले वाले दो टीवी लॉन्च किए हैं, जो Android 11 पर काम करते हैं। नई रेंज में आपको 43-inch का Full HD ऑप्शन भी मिलता है। स्मार्ट टीवी में JBL के स्पीकर लगे हैं, जो Harman AdioEFX द्वारा ट्यून्ड हैं। इसमें 60W के दो स्पीकर, Dolby Vision + HDR10, Dolby Atmos, dual-band Wi-Fi और डेटा सेवर जैसे फीचर मिलते हैं।

Nokia PureBook S14 और Nokia Smart TV रेंज की कीमत - 

नोकिया का नया PureBook S14 लैपटॉप 56,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है और यह फ्लिपकार्ट पर 3 अक्टूबर को उपलब्ध होगा। वहीं Nokia Smart TV QLED रेंज 50-inch और 55-inch डिस्प्ले साइज में आती है, जिसकी कीमत 49,999 रुपये से शुरू है। यह स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल में उपलब्ध होगा। साथ ही नोकिया ने तीन वयरलेस इयरफोन और एक हेडसेट भी लॉन्च किया है। 
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.