ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

भारतीय बाजार में OnePlus Nord 2 5G हुआ लॉन्च; जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Photo Source :

Posted On:Friday, July 23, 2021

मुंबई, २२ जुलाई, २०२१ 

चीनी इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद कंपनी वनप्लस (OnePlus) ने आज भारतीय बाजार में अपने नये स्मार्ट फ़ोन OnePlus Nord 2 5G  का  लांच किया। OnePlus Nord 2 कम्पनी के पिछले साल लॉन्च किए हुए ओरिजनल नॉर्ड डिवाइस का सक्सेसर है। यह 50MP के बैक कैमरा, 32MP के फ्रंट कैमरा और 65W फास्ट चार्जिंग वाली 4500mAh बैटरी के साथ आता है। यह डिवाइस MediaTek Dimensity 1200-AI चिप से लैस है।    

OnePlus Nord 2 देश में अमेजन इंडिया (Amazon India) की  वेबसाइट पर बिकेगा। इसकी शुरुआती कीमत २७,९९९  रुपये है। आइए इसके फीचर्स  और दूसरी डिटेल्स देख लेते हैं।

OnePlus Nord 2 के फीचर्स -  
OnePlus Nord 2 में 6.43-इंच की Fluid AMOLED P3 डिस्प्ले है जो 2400×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। यह डिवाइस Android 11 पर बने हुए OxygenOS स्किन पर चलता है। डिवाइस को पावर MediaTek Dimensity 1200-AI 5G प्रोसेसर से मिलती है। यह भारत में वनप्लस का पहला फोन है जिसमें Qualcomm की जगह पर MediaTek का चिप लगा है।

OnePlus Nord 2 5G में 4500mAh बैटरी है और यह 65W वार्प चार्जिंग सपोर्ट करता है। फोन में 12GB तक रैम का सपोर्ट और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट है। कैमरा की बात करें तो इस फोन की बैक पर तीन कैमरा हैं जिनमें से मेन लेंस 50MP का Sony IMX166 सेंसर है। दूसरा कैमरा एक 8MP का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस है और तीसरा एक 2MP का मोनो-लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए सामने एक 32MP का Sony IMX615 सेंसर लगा हुआ है।

वनप्लस का नया फोन, पिछले साल के नॉर्ड डिवाइस की तरह एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट है और साइड में एक अलर्ट स्लाइडर भी लगा हुआ है।

OnePlus Nord 2 की   कीमत  -
OnePlus Nord 2 तीन रैम+स्टोरेज मॉडल में आएगा - 6GB + 128GB, 8GB + 128GB और 12GB + 256GB। फोन की शुरुआत भारत में २७,९९९  रुपये से होगी। यह डिवाइस ग्रे सिएरा (Gray Sierra), ब्लू  हैज़ (Blue Haze) और ग्रीन  वुड  (Green Wood) इन  तीन  रंगो  में  उपलब्ध  होगा।   OnePlus Red Cable Club मेंबर्स और Amazon Prime मेंबर्स  के लिए अर्ली एक्सेस २६  जुलाई से शुरू हो जाएगी. फोन की ओपन सेल २८  जुलाई से शुरू होगी। OnePlus Buds Pro की इंडिया प्राइस और सेल डेट अभी आना बाकी है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.