ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

Realme २३ जुलाई को भारतीय बाज़ार में Realme Watch 2 Pro और Buds Wireless 2 Neo का लॉन्च; जानिए उसके फीचर्स

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

मुंबई, १६ जुलाई, २०२१ 
 
चीनी  स्मार्ट फ़ोन कंपनी रियलमी (Realme) ने हाल ही  में कुछ कैटेगरीज में कई प्रॉडक्ट्स लॉन्च किए हैं। अब रियलमी वॉच 2 प्रो (Realme Watch 2 Pro) और रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो 23 जुलाई को भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं। इन दोनों प्रॉडक्ट्स का डेडिकेटेड टीजर पेज अमेजन इंडिया पर लाइव हो गया है। इससे यह भी सुनिश्चित हो गया है कि यह दोनों प्रॉडक्ट अमेजन (Amazon) पर मिलेंगे। दोनों डिवाइस 23 जुलाई को दोपहर १२.३० बजे लॉन्च होंगे। 
 
2 स्ट्रैप ऑप्शन में आएगी रियलमी वॉच -

रियलमी वॉच 2 प्रो (Realme Watch 2 Pro) और रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो को कुछ महीने पहले ही पेश किया गया था और अब यह भारतीय  बाजार  में लॉन्च हो रहे हैं। Realme Watch 2 Pro मई में मलेशिया में लॉन्च हुई थी जबकि रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो मई में श्रीलंका में लॉन्च हुए रियलमी वॉच 2 प्रो दो हफ्ते की बैटरी लाइफ, 90 डेडिकेटेड स्पोर्ट्स मोड और बिल्ट-इन GPS के साथ आती है। अमेजन की वेबसाइट से पता लगता है कि रियलमी वॉच 2 प्रो ब्लैक और ग्रे स्ट्रैप ऑप्शंस में आएगी वहीं, रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो कैंडी ब्लू और कैंडी येलो कलर ऑप्शन में आएंगे।
 
17 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आ सकते हैं बड्स वायरलेस 2 नियो -
 
रियलमी वॉच 2 प्रो 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आती है। रियलमी की इस वॉच में 90 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह वॉच IP68 डस्ट एंड वॉटर रेजिस्टेंट है। रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो में 11.2mm बैस बूस्ट ड्राइवर्स दिए जा सकते हैं। यह 17 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आ सकते हैं। 
 
भारतीय बाजार  में इतनी हो सकती है कीमत – 

रियलमी वॉच 2 प्रो (Realme Watch 2 Pro) की मलेशिया में कीमत 299 मलेशियाई रिंग्गित (करीब 5,300 रुपये) है। वहीं, श्रीलंका में रियलमी बड्स वायरलेस 2 नियो की कीमत 8279 श्रीलंकाई रुपया (करीब 3,000 रुपये) है। भारतीय बाजार में यह दोनों प्रॉडक्ट्स इसी प्राइस रेंज में आ सकते हैं। रियलमी वॉच 2 प्रो में 1.75 इंच का रैक्टेंगुलर टच कलर डिस्प्ले दिया जा सकता है। सिंगल चार्ज में स्मार्टवॉच की बैटरी 14 दिन तक चल सकती है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.