ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Redmi ने Redmi Smart TV 32 और Redmi Smart TV 43 नामक मॉडल्स भारतीय बाजार में किये लॉन्च; जानिए इसकी कमर और फीचर्स

Photo Source :

Posted On:Thursday, September 23, 2021

न्यूज़ हेल्पलाइन - २३ सितम्बर, २०२१  

चायनीज़ इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरर कंपनी शिओमी (Xiaomi) के सब ब्रांड Redmi ने भारतीय बाजार में दो नए  स्मार्ट टीवी पेश किये है। Redmi Smart TV    को दो स्क्रीन साइज 32 इंच और 43 इंच में लॉन्च किया गया है। इस नए स्मार्ट टीवी में कंपनी ने Dolby ऑडियो, IMDb इंटिग्रेशन और गूगल वॉयस असिस्टेंस फीचर दिया है। साथ ही, यह लेटेस्ट Android TV 11 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आता है। इसके अलावा नए स्मार्ट टीवी में यूजर को Dolby 5.1 सराउंड सिस्टम और नया PatchWall का भी एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए, जानते हैं Redmi के नए स्मार्ट टीवी की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता के बारे में -

Redmi Smart TV के फीचर्स -

इस स्मार्ट टीवी के दोनों मॉडल लेटेस्ट Android 11 पर आधारित PatchWall 4 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आते हैं। कंपनी ने इसमें IMDb इंटिग्रेट किया है। साथ ही इनमें यूनिवर्सल सर्च, किड्स मोड और लैंग्वेज यूनिवर्स जैसे फीचर्स मिलेंगे। कंपनी ने इसकी स्क्रीन के साथ Xiaomi Vivid Picture Engine का इस्तेमाल किया है। ये स्मार्ट टीवी 20W के स्पीकर्स और Dolby ऑडियो फीचर के साथ आते हैं। यही नहीं, इनमें DTS वर्चुअल X साउंड का सपोर्ट भी मिलता है। Redmi Smart TV  में Google Chromecast बिल्ट-इन फीचर दिया गया है। इसके अलावा इसमें प्रीलोडेड गूगल असिस्टेंट भी मिलेगा।

रेडमी के नए स्मार्ट टीवी के दोनों मॉडल के साथ नया Mi Remote मिलता है, जिसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन मिलता है। इसके रिमोट में Quick Mute और Quick Wake जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्मार्ट टीवी में कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi, Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स मिलेंगे। गेमिंग के लिए टीवी में लो लेटेंसी मोड फीचर भी मिलता है। इसमें दो HDMI पोर्ट, दो USB 2.0 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक, LAN केबल जैक और एक एंटीना पोर्ट दिया गया है। दोनों ही मॉडल HD डिस्प्ले पैनल के साथ आते हैं। इसकी स्क्रीन 16 मिलियन कलर को सपोर्ट करती है।

Redmi Smart TV की कीमत -

रेडमी के नए 32 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 15,999 रुपये है। इसके 43 इंच स्क्रीन वाले मॉडल की कीमत 25,999 रुपये है। इन दोनों मॉडल को कंपनी अपकमिंग फेस्टिव सेल में उपलब्ध कराएगी। इस स्मार्ट टीवी को Amazon India, Mi.com, Mi Home Store के अलावा ऑफलाइन रिटेल चैनल के माध्यम से बेचा जाएगा। इसकी पहली सेल Amazon Great Indian Festival Sale के पहले दिन आयोजित की जाएगी। फेस्टिव सेल में इस स्मार्ट टीवी की खरीद पर कंपनी की तरफ से स्पेशल डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.