ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

सैमसंग (Samsung) ने किया Samsung Galaxy A12 भारतीय बाजार में लॉन्च; जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 14, 2021

मुंबई, १ अगस्त, २०२१  दक्षिण कोरियाई मल्टीनेशनल  कंपनी सैमसंग (Samsung) ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Samsung Galaxy A12 को लॉन्च कर दिया गया है। नया मॉडल प्रोसेसर के मामले में फरवरी में भारत में लॉन्च किए गए मॉडल से अलग है। इसमें Exynos 850 चिप है, जबकि पहले वाले मॉडल में MediaTek Helio P35 था। साथ ही इसमें कई अन्य ख़ास फीचर्स भी मिलते है।

नया सैमसंग गैलेक्सी ए स्मार्टफोन मूल मॉडल की तरह 6.5 इंच के एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। यह दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आता है जिसमें क्रमशः 4GB और 64GB, तथा 6GB और 128GB मिलता है। ये दोनों वेरिएंट मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आते हैं।

Samsung Galaxy A12 के स्पेसिफिकेशन -  अगर हम अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसका कैमरा सेक्शन भी लगभग समान ही मिलता है। नया एडिशन 48-मेगापिक्सेल के साथ आता है, साथ में 5-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2-मेगापिक्सल माइक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी मिलता है। जबकि फ्रंट कैमरे की बात करें, तो इसमें 8MP का मिलता है। अब अगर बैटरी की बात करें, तो सैमसंग गैलेक्सी ए12 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

यह टॉप पर सैमसंग वन यूआई के साथ एंड्रॉइड 11 पर काम करता है। जबकि अन्य स्पेसिफिकेशन की तरफ नजर डालें, तो यह साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर और सामान्य कनेक्टिविटी विकल्प जैसे कि 4G LTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5,0, GPS/ A-GPS, NFC, USB टाइप -सी, और 3.5 एमएम हेडफोन जैक के साथ आता है।

कौन-कौन से कलर वेरिएंट में है उपलब्ध -  Samsung Galaxy A12 जो ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जो मूल मॉडल के कलर्स के समान ही है।

Samsung Galaxy A12 की कीमत और उपलब्धता - सैमसंग गैलेक्सी A12 एक बजट स्मार्टफोन है और इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मॉडल के लिए १३९९९ रुपये कीमत है। जबकि दूसरे वेरिएंट 6GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए कीमत १६४९९ रुपये है। नया मॉडल कंपनी की भारतीय वेबसाइट के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
                                                           


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.