ताजा खबर
आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||    चुनाव प्रचार के दौरान राहुल ने लिया ब्रेक, अचानक मिठाई की दुकान पर पहुंचे, गुलाब जामुन का उठाया लुत्...   ||    13 अप्रैल: देश-दुनिया के इतिहास में आज के दिन की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ   ||   

सैमसंग (Samsung) ने Samsung Galaxy Buds 2 और Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज किये भारतीय बाजार में लॉन्च; जानें स्पेसिफिकेशन और कीमत

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 28, 2021

सैमसंग (Samsung) ने Samsung Galaxy Buds 2 और Samsung Galaxy Watch 4 सीरीज किये भारतीय बाजार  में  लॉन्चजानें स्पेसिफिकेशन और कीमत        

न्यूज़ हेल्पलाइन, मुंबई - २७ अगस्त, २०२१ 

साउथ कोरियाई मल्टीनेशनल कंपनी सैमसंग (Samsung)  ने Galaxy Watch 4, Galaxy Watch 4 Classic और Galaxy Buds 2 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन सभी प्रॉडक्ट्स को सैमसंग ने हाल ही में अपनी अनपैक्ड इवेंट में लॉन्च किया था। उस इवेंट में Galaxy Watch 4 Series और Galaxy Buds 2 के साथ-साथ Galaxy Z Fold 3 और Galaxy Z Flip 3 को भी लॉन्च किया था। अब कंपनी ने भारत में अपने नए वॉच सीरीज और बड्स 2 को पेश कर दिया है। इन दोनों प्रॉडक्ट्स की प्री-बुकिंग 30 अगस्त 2021 से शुरू होगी। इसके बाद 10 सितंबर से इन दोनों प्रॉडक्ट्स की बिक्री भी शुरू हो जाएगी।

Galaxy Buds 2 के फीचर्स  -

Galaxy Buds 2 में कंपनी ने तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं। इनमें से दो का इस्तेमाल ANC यानी एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन के लिए किया जाता है। कंपनी के अनुसार गैलेक्सी बड्स 2 में चार्जिंग केस के साथ 29 घंटे का बैटरी बैकअप होने का दावा किया गया है। कंपनी ने इस बड्स 2 के लिए बेहतर बैटरी लाइफ का दावा किया है।कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर ANC ऑफ रहने पर 7.5 घंटे का बैकअप और ANC ऑन रहने पर 5 घंटे का बैक देगा। इसके दोनों ईयरबड्स में 61mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसे सिर्फ 5 मिनट चार्ज करने पर भी 1 घंटे तक ऑडियो सुना जा सकता है। इसके अलावा इसमें Qi वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है।

कलर और कीमत  -             
            
Galaxy Buds 2 को splash और water resistance के लिए IPX7 सर्टिफिकेशन भी मिला है। इसमें Bluetooth v5.2 का सपोर्ट भी दिया गया है। सैमसंग ने इसमें AKG-tuned audio फीचर भी दिया है। Galaxy Buds 2 में बहुत सारे सेंसर भी दिए हैं। यह ग्रैफाइट, व्हाइट, ऑलिव ग्रीन और लेवेंडर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इस बड्स को कंपनी ने 11,999 रुपए में पेश किया है।

Galaxy Watch 4 के फीचर्स  -

गैलेक्सी वॉच 4 सीरीज प्रीमियम राउंड डिजाइन और बेहतरीन हेल्थ ट्रैकिंग, हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले और Google के साथ मिलकर बनाया गया वियर ओएस के साथ आती है। इसमें कंपनी Exynos W920 चिपसेट, Google Wear OS 3 और एक नया यूनिक बॉडी कंपोजिशन फीचर दिया गया है, जो यूजर्स को वॉच के किनारे पर दो फिंगर्स टच करते ही बॉडी कंपोजिशन डेटा बता देगा।

इसके अलावा इस वॉच में BioActive, ऑप्टिकल हर्ट रेट सेंसर, बायोइलेक्ट्रिकल इंपीडेंस एनालिसिस सेंसर, SpO2 ट्रैकिंग और स्लीप मॉनिटरिंग, फॉल डिटेक्शन और ईसीजी सपोर्ट भी दिया गया है। ये दोनों वॉच को हेल्थ फीचर्स के लिए मेडिकल सर्टिफिकेशन भी मिला है. इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए इस वॉच में 4G LTE (optional), dual-band Wi-Fi, Bluetooth v5.0, GPS/ Glonass/ Beidou/ Galileo, और NFC सपोर्ट दिया गया है।

कलर और कीमत - 

Galaxy Watch 4 40mm ब्लैक, पिंक, गोल्ड और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। वहीं Galaxy Watch 4 44mm ब्लैक, ग्रीन और सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इसकी कीमत 23,999 रुपए से शुरू होती है।Galaxy Watch 4 Classic का 42mm और 44mm दोनों ब्लैक और सिल्वर कलर में उपलब्ध है और इसकी कीमत 31,999 रुपए से शुरू होती है। इन दोनों वॉच की डिस्प्ले पर कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास डीएक्स का प्रोटेक्शन भी दिया है।

 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.