ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

Siri का बदला लुक और आवाज

Photo Source :

Posted On:Friday, May 7, 2021

iPhone यूजर्स के बीच Siri काफी पॉपुलर है.  लेकिन Apple के डिजिटल असिस्टेंट Siri की साउंड बदल गई है. अब आपके सामने चार वॉयस का ऑप्शन होगा.  iOS 14.5 के साथ Apple का यह  रोमांचक फीचर सामने आया है. पहले जहां आपको डिफॉल्ट तौर पर Siri की फीमेल वॉयस ही सुनने को मिलती थी. लेकिन अब आपके सामने विकल्प मौजूद होंगे. 
 
इस तरह की है आवाज
Apple का कहना है कि पहली बार Siri का इस्तेमाल करने पर यह आपसे पूछेगा कि आप कौन सी साउंड को प्रयोग करना चाहते हैं.  मौजूदा समय में सारी आवाजें अंग्रेजी में है पर इस बात की उम्मीद है कि अन्य आवाजों को भी जोड़ा जाएगा. यहां अलग अलग ऐक्सेंट और एनर्जी के साथ वॉयस का ऑप्शन मिलेगा. पहला सॉफ्ट स्पोकेन है, दूसरा थोड़ी एनर्जी के साथ है, तीसरा मेल वॉयस है और चौथा पहले की तरह.
 
अगर आपने भी अपने iPhone को iOS 14.5 के साथ अपडेट कर लिया है तो ये स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं
- सिरी वॉयस बदलने के लिए सबसे पहले आईफोन सेटिंग्स में जाना है.
- इसके बाद  यहां Siri & Search ऑप्शन ढूंढे. 
-अब Siri Voice पर टैप करें.  
-वॉयस सेक्शन में आपको अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे
-वॉयस 2 और वॉयस 3 नए हैं. लेकिन चारों ही आवाजें वास्तविक और मनमोहक है.
-प्रिव्यू के लिए आप हर आवाज को सुन सकते हैं
-नई वॉयस को चुनने के लिए आपको कुछ फाइल डाउनलोड करनी होगी.
-डाउनलोड होने के बाद आपने जो वॉयस चुनी है उसे ही सुन सकेंगे.
 
iOS 14.5 देगा ये सुविधा
Apple ने अपने नए अपडेट iOS 14.5 की पेशकश की है. जिसकी मदद से iPhone यूजर्स Apple वॉच के सहारे अपने डिवाइस को अनलॉक कर सकेंगे. यानि कि अपडेट के चलते महामारी के इस दौर में चेहरे पर मास्क लगाकर भी फोन समेत अन्य ऐप्स को भी अनलॉक किया जा सकेगा.


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.