ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

शाओमी (Xiaomi) २६ अगस्त को करेगी Xiaomi Mi Band 6 बाजार में लॉन्च; जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

मुंबई, २२ अगस्त, २०२१  चायनीज़ मल्टीनेशनल कंपनी शाओमी (Xiaomi)  २६ अगस्त को Smarter Event २०२२  का आयोजन कर रही है। इस इवेंट में कंपनी मी लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वाईफाई राउटर समेत कई प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। अब कंपनी ने Xiaomi MI Band 6 की  पहली झलक दिखाकर अपने ग्राहकों  सोशल मीडिया पर टीज करना शुरू कर दिया है और इसी  के साथ फिटनेस ट्रैकर की लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है।  

कंपनी ने हाल ही  में अपने  ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘धामाके के साथ वापसी, इस बार बड़े और बेहतर के साथ! AMOLED डिस्प्ले के साथ Mi Smart Band 6 में बहुत कुछ बेहतर मिलेगा।’ बता दें कि Mi Band 6 इस साल की शुरुआत में चीन में लॉन्च हो चुका है। इसमें पिछले बैंड के मुकाबले बड़ा डिस्प्ले मिलता है। शाओमी इंडिया की वेबसाइट पर इसका एक अलग पेज लाइव हो गया है, जिस पर इसके कुछ फीचर्स की जानकारी मिलती है।

Xiaomi Mi Band 6  के फीचर्स - 

कंपनी  ने जारी किये जानकारी के मुताबिक, Xiaomi Mi Band 6 में एक बड़ा डिस्प्ले मिलेगा, जो एमोलेड पैनल होगा। इसमें हर्ट रेट सेंसर, बड़ी बैटरी मिलेगी और बेहतर वाटर रेजिस्टेंट के साथ आएगा। कंपनी इसे कई कलर में लॉन्च करेगी। बता दें कि चीन में लॉन्च हुए वेरिएंट में 1.56-inch का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो मी बैंड 5 के मुकाबले ५० फीसदी बड़ा है। इसमें 360 x 152 pixels रेज़लूशन और 326PPI पिक्सल डेंसिटी मिलती है।

इसमें  १३० वॉच फेस मिलते हैं। साथ ही यूजर्स कस्टम वॉच फेस भी क्रिएट कर सकते हैं। मी बैंड 6 में SoO2 सेंसर मिलेगा और यह २४  घंटे हर्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर के साथ आएगा। इसमें १५ नए एक्सरसाइज मोड जोड़े गए हैं। इसकी बैटरी १४  दिनों तक चलेगी। यह ५०  मीटर तक वाटर रेजिस्टेंट रहेगी।

कितनी होगी कीमत? -

Xiaomi Mi Band 6 चीन में २२९  युआन (लगभग २५०० रुपये) की शुरुआती कीमत पर आता है। यह कीमत बैंड के Non-NFC वेरिएंट की है। NFC वेरिएंट की कीमत २७९ युआन (लगभग ३००० रुपये) से शुरू होती है। यह बैंड पर्पल, ऑरेंज, ब्लू और ग्रीन कलर में आता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.