ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

शाओमी (Xiaomi) १० अगस्त को करेगी Xiaomi Mi MIX 4 बाज़ार में लॉन्च; जानिए इसके फीचर्स और कीमत

Photo Source :

Posted On:Friday, August 6, 2021

मुंबई, ०६ अगस्त, २०२१  चायनीज़ मल्टीनेशनल कंपनी शाओमी (Xiaomi) जल्द ही बाजार में स्मार्ट फ़ोन का नया मॉडल Xiaomi Mi MIX 4 लॉन्च  करने जा  रही है। कंपनी ने इस डिवाइस की लॉन्च डेट का खुलासा एक वीबो पोस्ट के जरिए किया है। यह फोन शाओमी की होम मार्केट में 10 अगस्त को अनाउंस होगा। Mi MIX 4 के साथ कंपनी अपनी MIX लाइनअप को पुनर्जीवित कर रही है। इस लाइनअप का पिछला फोन Mi MIX 3 था जो २०१९  में लॉन्च किया गया था। 

शाओमी इस लाइनअप में हमेशा नए फीचर्स लेकर आती है जो थोड़ा हटकर होते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि Xiaomi Mi MIX 4 में इन-डिस्प्ले कैमरा होगा जो पूरी तरह से स्क्रीन के अन्दर होगा और फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस देगा। कुछ खबरों के हिसाब से कंपनी इस लॉन्च इवेंट पर Mi CC11 सीरीज और Mi Pad 5 की भी घोषणा कर सकती है। इसी इवेंट पर कम्पनी के कस्टम OS MIUI 13 का अनाउंसमेंट भी हो सकता है।

Xiaomi Mi MIX 4  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन  - मॉडल नंबर 2016118C के साथ शाओमी का एक फोन 3C और TENAA जैसे चीनी सर्टिफिकेशन साइट्स पर देखा जा चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि यही डिवाइस Mi MIX 4 फोन है। लीक्स के मुताबिक, इस फोन में कर्व्ड एज वाली 6.67-इंच FHD + OLED डिस्प्ले होगी जो शायद 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह फोन Qualcomm Snapdragon 888 Plus चिपसेट से लैस होगा और आउट-ऑफ-बॉक्स एंड्रॉइड 11 पर आधारित MIUI 12.5 कस्टम स्किन पर चलेगा।

MIX 4 में 5000mAh बैटरी हो सकती है जो 120W फास्ट चार्जिंग और 70W या 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगी।कहा जा रहा है कि Xiaomi Mi MIX 4 की बैक पर तीन कैमरा होंगे, जिसमें एक 50MP का Samsung GN1s प्राइमरी सेंसर, एक 48MP अल्ट्रावाइड लेंस और एक 48MP टेलीफोटो लेंस हो सकता है। फोन का वजन 226 ग्राम होने की उम्मीद है और इसमें इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा होगा। ख़बरों के मुताबिक, Mi MIX 4 की कीमत ६०००  युआन होगी जो लगभग ६९००० रुपये बनते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.