ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आपका स्मार्ट फ़ोन अगर चोरी या खो गया हो तो ऐसे तरीके अपनाके डिलीट करे फ़ोन का डेटा

Photo Source :

Posted On:Friday, July 23, 2021

मुंबई, २२ जुलाई, २०२१ 

स्मार्टफोन हमारी जिन्दगी का अहम हिस्सा बन गए हैं। आजकल शॉपिंग से लेकर पढ़ाई तक के लिए हम स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। दुनियाभर में मौजूद स्मार्टफोन्स में से ज्यादातर स्मार्टफोन Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करते हैं। ऐसे में अगर आपका स्मार्टफोन कहीं खो जाता है तो आपकी सभी निजी जानकारियां और बैंक डिटेल्स भी किसी के हाथ लग सकती है। इससे पहले की आपकी निजी जानकारियां किसी के हाथ लगे आपको अपने स्मार्टफोन का डेटा डिलीट करना जरुरी  है।  

आप सोच रहे होंगे के बिना स्मार्टफोन हाथ में लिए हम फोन का डेटा कैसे डिलीट करेंगे?  लेकिन ऐसा संभव है। दरअसल, Android स्मार्टफोन आपके गूगल  (Google) अकाउंट और Gmail से लिंक रहता है। इसका फायदा ये होता है कि आप अपने डिवाइस को ट्रैक करने के साथ-साथ उसे डेटा को कहीं से भी डिलीट कर सकते हैं। 

हम आपको स्मार्टफोन के डेटा को डिलीट करने के तरीके के बारे में आज बताने जा रहे हैं। इसे फॉलो करके आप अपने खोए हुए स्मार्टफोन के डेटा को आसानी से कहीं से भी डिलीट कर सकेंगे।

१. सबसे पहले आपको android.com/find पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने गूगल अकाउंट या Gmail के जरिए लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन करने के बाद आपको बाईं तरफ वो सभी स्मार्टफोन दिखाई देंगे जो आपके अकाउंट से लिंक होंगे (अगर, आप एक से ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं तो)। आप उस फोन को चुनें जो खोया है। खोए हुए फोन पर क्लिक करते ही उसकी बैटरी लाइफ, आखिरी लॉग-इन आदि की जानकारियां दिखाई देगी। 

२. यहां आप अपने डिवाइस की लास्ट लोकेशन को देख सकेंगे। ध्यान रहे कि अगर फोन का मोबाइल डेटा ऑफ है तो यह लोकेशन वहां का दिखायेगा  जहां डेटा ऑफ किया गया होगा। अगर, लास्ट लोकेशन आपके आस-पास का ही है तो आप फोन को ट्रैक कर सकते हैं। लोकेशन पर पहुंच कर प्ले साउंड पर टैप करने से आपका खोया हुआ फोन रिंग करेगा और आप उसे ढूंढ़ सकते हैं। हालांकि, फोन चोरी होने की स्थिति में आपको उसे ढूंढना काफी मुश्किल होगा। आप लोकल थाने में जाकर फोन के खोने की रिपोर्ट लिखा सकते हैं। वहां आपको फोन का IMEI नंबर, मोबाइल नंबर आदि दर्ज कराना होगा।

३. अगर, आपका फोन नहीं मिल रहा है तो आप अपने फोन के डेटा को सुरक्षित रखने के लिए फोन को लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिक्योर डिवाइस के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। वहां पर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने खोए हुए फोन को लॉक कर सकते हैं।

४. इसके अलावा तीसरे ऑप्शन इरेज डिवाइस पर जाएं। वहां जाकर आप अपने खोए हुए फोन के डेटा को पूरी तरह से डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए आपको इरेज डिवाइस पर क्लिक करना होगा। ये ध्यान रखें कि अगर फोन ऑफलाइन मोड  में है तो जब वह ऑनलाइन मोड आएगा तब ही डेटा डिलीट होगा। इसके पहले फोन का डेटा डिलीट नहीं होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.