ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

घर बैठे आप कर सकते पासपोर्ट के लिए आवेदन; जानें उसकी प्रक्रिया

Photo Source :

Posted On:Saturday, July 17, 2021

मुंबई, १६ जुलाई, २०२१   
              
अगर आप किसी काम  की वजह से या फिर एजुकेशन के उद्देश्य  से पहली बार विदेश दौरा करने का मन  बना रहे है तो आप के लिए एक अच्छी खबर है। अभी आपको अपना  पासपोर्ट बनाने के लिए पासपोर्ट  ऑफिस के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। आप घर बैठे भी पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं और  इसके  लिए mPassport Seva ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल किया जा सकता है। रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एक डेट दी जाएगी। उस दिन अपने नजदीकी पासपोर्ट सेवा केन्द्र या क्षेत्रीय पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा। ऑनलाइन पोर्टल शुरू होने से पासपोर्ट बनवाना अब आसान हो गया है।
 
यह जरूर  ध्यान रहे कि पासपोर्ट के लिए अप्लाई करने से पहले आपके पास सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट आदि होना आवश्यक है। ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के बाद आपको दी गई तारीख पर पासपोर्ट सेवा केन्द्र या क्षेत्रीय कार्यालय में सभी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स दिखाने होंगे। 
 
इस  तरीके  से  करें  पासपोर्ट के लिए आवेदन -

१. सबसे पहले Passport Seva पोर्टल या ऐप पर जाएं और रजिस्टर नाउ (Register Now) पर क्लिक करें। 

२. आपको अपने क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय और सेवा केन्द्र की जानकारी भरनी होगी।

३. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस आदि की जानकारी दर्ज करने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

४. आपको रजिस्ट्रेशन के दौरान दो तरह के विकल्प मिलेंगे। पहला फ्रेश पासपोर्ट और दूसरा री-इश्यू पासपोर्ट का विकल्प दिखाई देगा।
अगर आपको नया पासपोर्ट बनवाना है तो फ्रेश पासपोर्ट वाले विकल्प का चुनाव करना होगा। वहीं, अगर आपको पासपोर्ट को रिन्यू करवाना है तो री-इश्यू पासपोर्ट वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।

५. जरूरी जानकारियां भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

६. इसके बाद पेमेंट करके अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर लें। इसके बाद एप्लीकेशन की रिसीप्ट को प्रिंट कर लें।

७. अप्वाइंटमेंट की डेट पर आपको नजदीकी पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर जाकर या क्षेत्रीय कार्यालय जाकर सभी जरूरी दस्तावेज दिखाने  होंगे।  

८. प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेरिफिकेशन होगी जो कि आपके लोकल पुलिस स्टेशन से की जाएगी। इसके बाद आपका पासपोर्ट आपके घर पर डिलीवर किया जाएगा।

इन दिनों COVID-19 महामारी की वजह से आपको पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर जाते समय कोरोना वायरस के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल को फॉलो भी  करना होगा।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.