ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

इंस्टाग्राम (Instagram) किस तरीके से चेंज करें अपना यूजरनेम; जानने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 28, 2021

स्टाग्राम (Instagram) किस तरीके से चेंज करें अपना यूजरनेमजानने के लिए फॉलो करें  ये स्टेप्स     
 
न्यूज़ हेल्पलाइन - मुंबई, २८ अगस्त, २०२१    
 
इंस्टाग्राम (Instagram) या दूसरे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर अपनी पसंद का यूजरनेम पाना बड़ा मुश्किल काम होता है। अगर आपको किसी तरह अपनी पसंद का यूजरनेम मिल भी जाए तो ऐसा मुमकिन है कि आप उसे कुछ सालों के बाद बदलना चाहें। ऐसे में Instagram आपको ऑप्शन देता है कि आप ऐप या वेब इंटरफेस के जरिये अपने डिस्प्ले नेम के साथ-साथ अपना यूजरनेम भी बदल सकते है। 
 
 यूजरनेम वही चीज है जो आपकी प्रोफाइल पर @ साइन के बाद लिखा होता है। इसकी मदद से दूसरे यूजर आपको पोस्ट में टैग करते हैं और यही आपकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल की URL का भी हिस्सा होता है। इसे बदलने पर आपके पुराने मेंशन काम करना बंद कर देते हैं। इसलिए इसे तभी चेंज  कीजिये जब जरुरी हो। आइए अब उस प्रोसेस को देख लेते हैं जिसकी मदद से आप ऐसा कर सकते हैं। 
 
कैसे बदलें अपना Instagram username - 

  • Instagram ऐप खोलिए।  
  • नीचे की तरफ बने हुए प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करिए।  
  • अब आप अपने प्रोफाइल पेज पर पहुंच गए हैं।  
  • यहां पर मौजूद Edit बटन को दबाइए।  
  • अब यूजरनेम वाले हिस्से में टैप कर के नया username डाल लीजिए। 
  • इसके बाद ok या done बटन दबा दीजिए।  
  • बस ध्यान रखिये कि आपका यूजरनेम अनोखा होना चाहिए, मतलब कि प्लेटफॉर्म पर कोई और यूजर उसका इस्तेमाल न कर रहा हो। 
  • इसे यूनिक बनाने के लिए आप यूजरनेम में लेटर्स के साथ-साथ नंबर, पीरियड और अंडरस्कोर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यूजरनेम में ज्यादा से ज्यादा 30 कैरेक्टर हो सकते हैं। इंस्टाग्राम आपको आपत्तिजनक शब्दों वाले यूजरनेम रखने की इजाजत नहीं देता है।  


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.