ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

व्हाट्सएप्प (WhatsApp) पर किस तरीके से डाउनलोड करें Covid-19 वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट; जानिए इसकी पूरी प्रक्रिया

Photo Source :

Posted On:Monday, August 23, 2021

व्हाट्सएप्प (WhatsApp) भारत में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप है। इसकी मदद से न सिर्फ लोगों को मैसेज कर सकते हैं, बल्कि इससे ऑनलाइन पेमेंट भी किया जा सकता है। साथ ही इससे लोग वीडियो और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं। हाल ही में  इस पर एक नई सर्विस शुरू हो गई है। इस सर्विस की मदद से लोग अपने पास वाले Covid-19 वैक्सीनेशन सेंटर का पता भी लगा सकते हैं। साथ ही स्लॉट की जांच भी की जा सकती हैं।

अब लोग इस सुविधा की मदद से वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी पा सकते हैं। उन्हें इसके लिए किसी वेबसाइट पर जाने की जरूरत नहीं है। आप एक नंबर की मदद से आप व्हाट्सऐप पर सर्टिफिकेट पा सकते हैं। हमने इस लेख  में व्हाट्सएप्प (WhatsApp) पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करने का पूरा तरीका बताया गया है।

WhatsApp पर वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पाने का तरीका -

१. अगर आप WhatsApp पर अपना Covid-19 Vaccinations का सर्टिफिकेट पाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने फोन में भारत के कोरोना हेल्पडेस्क का नंबर ९०१३१५१५१५ सेव करना होगा।

२. या फिर आप wa.me/919013151515 पर जाएं।

३. फिर Covid-19 Certificate टाइप करें। अब Cowin प्लेटफॉर्म के जरिये आपके मोबाइल फोन के लिए एक ६ डिजिट का एक OTP जनरेट हो जाएगा।

४. आपको चैट पर ३० सेकंड के अंदर ६ डिजिट OTP नंबर डालना होगा।

५. अगर एक मोबाइल नंबर एक से अधिक नाम के लिए रजिस्टर्ड है तो हेल्पडेस्क आपसे यह कंफर्म करेगा कि आपको किसका सर्टिफिकेट डाउनलोड करना है I

६. कंफर्म करने के बाद चैटबॉक्स व्हाट्सऐप पर सर्टिफिकेट शेयर कर देगा।

इस तरह न तो आपको किसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और न ही किसी अन्य ऐप को डाउनलोड करना पड़ेगा। बस आसानी से ये स्टेप्स फॉलो करके WhatsApp से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट आप  डाउनलोड कर सकते हैं।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.