ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

आप अगर WhatsApp वॉइस या वीडियो कॉलिंग दौरान ये फीचर इनेबल करेंगे तो नहीं होगा आपका इंटरनेट डाटा खर्च

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 28, 2021

आप अगर WhatsApp वॉइस या वीडियो कॉलिंग दौरान ये फीचर इनेबल करेंगे तो नहीं होगा आपका इंटरनेट डाटा खर्च    
 
न्यूज़ हेल्पलाइन, मुंबई - २८ अगस्त, २०२१  
 
WhatsApp का उपयोग आज के समय में ज्यादातर लोग करते हैं। मैसेज करने से लेकर वीडियो कॉल करने तक के लिए इसमें कई शानदार फीचर्स मिलते हैं। अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी कई नए फीचर्स पर काम कर रही है। हालांकि, इसमें पहले से भी ऐसे फीचर्स उपलब्ध हैं, जो लोगों को कई सुविधाएं देते हैं। व्हाट्सऐप के कई यूजर्स ऐसे हैं, जिनको उसके बहुत सारे उपयोगी फीचर्स के बारे जानकारी नहीं होती है।
 
इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के जरिये वॉयस और वीडियो कॉल करने पर काफी डेटा खर्च हो जाता है। मोबाइल डेटा का उपयोग करने वालों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। वे कोशिश करते हैं कि कम डेटा का इस्तेमाल हो। यूजर्स के डेटा को बचाने के लिए WhatsApp में एक फीचर मिलता है। इसकी मदद से कॉल के दौरान कम डेटा खर्च होता है।
 
अगर आप व्हाट्सएप से वॉयस और वीडियो कॉल ज्यादा करते हैं तो आपको ऐप के इस फीचर का उपयोग जरूर करना चाहिए। इसे इस्तेमाल करने का तरीका नीचे बताया गया है।

WhatsApp के इस फीचर का कैसे करें उपयोग?

व्हाट्सऐप वॉयस और वीडियो कॉल के समय डेटा बचाने के लिए मिलने वाले फीचर को इनेबल करने के लिए आपको नीचे बताए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके लिए आपके Android  फोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन 2.21.12.21 होना चाहिए। iOS  डिवाइस में ऐप का 2.21.130.15 वर्जन होना जरूरी है।

  • इसका इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में WhatsApp ओपन करें।
  • उसके बाद राइट साइड में बनें तीन डॉट्स पर क्लिक कर दें।
  • यहां दिए गए Settings के ऑप्शन पर जाएं।
  • अब Storage और Data पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपके स्क्रीन पर Use Less Data for Calls लिखा दिखाई देगा। उसे इनेबल कर दें।
अब व्हाट्सऐप कॉल के दौरान कम डेटा उपयोग होगा। Android और iOS दोनों डिवाइसेस के लिए यही स्टेप्स फॉलो करने होंगे।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.