ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

नए आईटी (IT) नियम बनाएंगे सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए सुरक्षित; सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान

Photo Source :

Posted On:Monday, July 12, 2021

देश में लागू हुए नए आईटी नियमों को लेकर चल रही तनातनी के बीच देश के  नये आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने  पद  का प्रभार संभालते ही ट्विटर को कड़ा संदेश दिया है।  ट्विटर की मनमानी पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अश्विनी वैष्णव ने साफ कर दिया कि देश का कानून सबके लिए बराबर है और हर किसी को इसे मानना ही होगा।  

नए सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'Koo' ज्वाइन कर लिया। अश्विनी वैष्णव ने 'कू' पर पहली पोस्ट नए आईटी नियमों को लेकर की, जिसमें उन्होंने नए  आईटी नियमों को सशक्त और यूजर्स को संरक्षित रखने वाला बताया.

आईटी मंत्री वैष्णव  ने Koo पर की गई पहली पोस्ट में लिखा, 'मैंने राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के कार्यान्वयन और अनुपालन की समीक्षा की।  नए नियम यूजर्स को सशक्त और संरक्षित करेंगे।  साथ ही भारत में एक सुरक्षित और जिम्मेदार सोशल मीडिया माहौल सुनिश्चित करेंगे.'

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव कू पर यह पोस्ट तब की है, जब रविवार को ट्विटर इंडिया ने लंबी तनातनी के बाद आखिरकार नए आईटी नियमों का पालन करते हुए भारत में विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी नियुक्त कर दिया है।  

संसद सदस्य के रूप में वैष्णव का यह पहला कार्यकाल है और वह कैबिनेट मंत्री के रूप में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, संचार मंत्रालय और रेल मंत्रालय के प्रभारी होंगे।  वैष्णव ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय और संचार मंत्रालय में वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद की जगह ली है। 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.