ताजा खबर
Charles Osborne को जानते हैं? लगातार 68 साल तक आती रहीं हिचकियां, गिनीज बुक में दर्ज है नाम   ||    ब्रिटेन की Defence Ministry पर हुआ बड़ा Cyber Attack, पूर्व मंत्री ने चीन पर लगाया आरोप   ||    कसीनो से लेकर यूनिवर्सिटी तक… Donald Trump के 5 बिजनेस आइडिया जो बुरी तरह हुए फ्लॉप   ||    शेर या हाथी नहीं…Unicorn है स्कॉटलैंड का राष्ट्रीय पशु, हजारों साल पुराना है कनेक्शन   ||    दुनिया के 5 सबसे महंगे देश, जहां रहने-खाने और घूमने पर लगता है भारी-भरकम टैक्स   ||    वॉशरूम से निकली तो कपड़े उतारे खड़े थे ट्रंप, ब‍िना कंडोम बनाए संबंध; पोर्न स्‍टार ने खोले राज!   ||    Petrol Diesel Price Today: घट गई कीमत? जानें पेट्रोल-डीजल के नए रेट   ||    सावधान! क्या आपका भी है PNB में अकाउंट? तो हो सकता है खाता बंद, जानें क्यों?   ||    आज तीनों IPO की दमदार लिस्टिंग; सभी ने दिया 90 फीसदी रिटर्न, निवेशकों की आ गई मौज   ||    IPL 2024: संजू सैमसन को BCCI ने दी सजा, अंपायर से बहस करना पड़ा भारी   ||   

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड (Microsoft Word) में Speech To Text फीचर के जरिये आप कर सकते कीबोर्ड के बगैर टाइपिंग; जानिए इसका तरीका

Photo Source :

Posted On:Monday, August 9, 2021

मुंबई, ०९  अगस्त, २०२१  अपने ऑफिस के कामों  के लिए MS Word (Microsoft Word) का उपयोग ज्यादातर लोग करते हैं। कंप्यूटर या लैपटॉप पर कुछ भी लिखने और उसे भविष्य के लिए रखने के लिए लोग MS Word की मदद लेते हैं। इसमें कंटेंट लिखने के साथ-साथ उसे एडिट भी किया जा सकता है। माइक्रोसॉफ्ट की इस सर्विस में लोगों को कई बेहतरीन ऑप्शन मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करके वे इसे अपने लिए अधिक उपयोगी बना सकते हैं।

इसी प्रकार इसके Speech to Text फीचर की मदद से लोगों को टाइप करने के लिए कीबोर्ड की जरूरत नहीं होती है। आप Microsoft Word का उपयोग करते वक़्त बिना कीबोर्ड के भी लिख सकते हैं। इसका Speech to Text फीचर उन्हें बोलकर कुछ भी लिखने और एडिट करने की सुविधा देता है। वर्ड में स्पीच-टू-टेक्स्ट उन लोगों के लिए बहुत सही है, जो कीबोर्ड के जरिए टाइपिंग नहीं कर सकते हैं। Mac और PC दोनों में एक ही तरीके से इसका उपयोग कर सकते हैं। 

आइये जानते  इस  फीचर  के इस्तेमाल  करने का तरीका  -  

MS Word में बोलकर ऐसे लिखें – 

१. सबसे पहले आपको अपने डिवाइस पर MS Word ओपन करना होगा।

२. अब Blank Document ओपन करते ही राइट साइड में सबसे ऊपर Blue रंग का माइक्रो फोन बना होगा, जिस पर Dictate लिखा होगा। इस पर क्लिक कर दें।

३. ऐसा करते ही Word Speech-to-Text फीचर ऑन हो जाएगा। 

४. अब आपको एक Beep की आवाज सुनाई देगी और माइक पर लाल रंग का निशान बनकर आने लगेगा। इसका मतलब है कि अब आप जो भी बोलेंगे, वह टाइप होकर आ जाएगा।

५. अब आप साफ-साफ बोलकर कुछ भी लिख सकते हैं।

६. साथ ही अगर आपको लाइन चेंज करनी है तो आप वो भी बोलकर कर सकते हैं। जैसे ही आप बोलेंगे New Line तो अपने आप नई लाइन शुरू हो जाएगी। इसके लिए आपको माउस का उपयोग नहीं करना पड़ेगा।

इसका काम खत्म हो जाने के बाद आपको फिर से Dictate बटन पर क्लिक करना होगा या फिर आप Turn the dictate feature off बोलकर भी इसको ऑफ कर सकते हैं। बता दें कि MS Word से बाहर आकर कोई अन्य काम करने पर यह फीचर अपने आप ऑफ हो जाता है। इसे दोबारा Word ओपन करने के बाद इसे फिर से ऑन करना पड़ता है। Dictate ऑन होने के बाद भी आप कीबोर्ड का उपयोग कर सकते हैं।

भाषा बदलने का भी होता है ऑप्शन - इस फीचर की सबसे अच्छी बात यह है कि आप कई भाषाओं में इसका उपयोग कर सकते हैं। अगर आपको भाषा बदलनी है तो स्क्रीन पर आपको नीचे सेटिंग का ऑप्शन मिलेगा। उस पर क्लिक करके Spoken Language पर क्लिक करें। यहां कई भाषाओं का ऑप्शन मिलेगा। आप अपने अनुसार कोई भी सिलेक्ट कर लें। इसके बाद आपके बोलने पर MS Word पर उसी भाषा में टाइपिंग होने लगेगी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.