ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

कोरोना वैक्सीन को मिला व्हाट्सप्प का साथ, अब मिलेगी सही जानकारी

Photo Source :

Posted On:Thursday, April 8, 2021

कोरोना वायरस के टीके तैयार हो गए हैं. लेकिन फिर भी ज्यादातर लोग इस जीवनरक्षक टीके को लगवाने से कतरा रहे हैं. लेकिन अब कोरोना वैक्सीन के बारे में जागरुकता फैलाने की मुहिम को व्हाट्सप्प का साथ मिल गया है. अब दुनियाभर में लोगों को सही जानकारी मिलेगी.
 
व्हाट्सप्प  ने लॉन्च किया नया स्टीकर पैक
 
फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सप्प ने बुधवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर एक नया स्टीकर पैक 'वैक्सीन फॉर ऑल' (Vaccine for All) लॉन्च किया है. कंपनी ने इसे कोविड-19 वैक्सीन के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में और दुनियाभर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करने के रूप में पेश किया है.
 
कंपनी ने कहा कि ये स्टिकर लोगों को कनेक्ट करने के लिए एक मजेदार और रचनात्मक तरीका प्रदान करते हैं और हेल्थकेयर हीरोज के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए भी स्टिकर्स का इस्तेमाल किया जाएगा.
 
कंपनी ने 150 से ज्यादा राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के अलावा डब्ल्यूएचओ (WHO) और यूनिसेफ (Unicef) के साथ मिलकर कोविड-19 से जुड़ी सटीक जानकारी मुहैया कराने की पहल शुरू की है.
 
कंपनी ने एक बयान में कहा, 'महामारी की शुरुआत के बाद से हमने 150 से अधिक राष्ट्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारों के अलावा डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ जैसे संगठनों के साथ कोविड-19 हेल्पलाइन पर अपने 2 अरब से अधिक यूजर्स को सटीक जानकारी और संसाधनों से जोड़ने के लिए साझेदारी की है.'


व्हाट्सप्प  ने कहा, 'पिछले एक साल में इन वैश्विक हेल्पलाइनों पर 3 अरब से अधिक संदेश भेजे गए हैं.'
 
जैसे कि महामारी कई देशों में एक नए चरण में प्रवेश कर चुकी है, सरकारें इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना, ब्राजील और भारत जैसे देशों में नागरिकों को सटीक वैक्सीन जानकारी और पंजीकरण के लिए निजी तौर पर जोड़ने के लिए इन हेल्पलाइनों का उपयोग कर रही हैं.
 
कंपनी ने कहा, 'हम सरकारों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों को दुनियाभर में कई लोगों को वैक्सीन की जानकारी और सेवाओं से जोड़ने में मदद करना चाहते हैं, खासकर उन जगहों पर जहां पहुंच मुश्किल है और जो हाशिए पर हैं.'
 
व्हाट्सप्प  ने कहा, 'हमने अपने व्हाट्सप्प बिजनेस एपीआई के माध्यम से संदेश भेजने की फीस भी माफ कर दी है.'


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.