ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

WhatsApp: नहीं डिलीट होगा एक भी अकाउंट, प्राइवेसी पॉलिसी पर यू-टर्न

Photo Source :

Posted On:Saturday, May 8, 2021

दुनिया की सबसे बड़ी मैसेंजर सेवा प्रदाता कंपनी वॉट्सऐप ने भारत में 15 मई से लागू होने वाली नई प्राइवेसी पॉलिसी को फिलहाल टाल दिया है. कंपनी ने प्राइवेसी पॉलिसी को लागू होने की नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है. कंपनी ने शुक्रवार को कहा कि नई पॉलिसी को स्वीकार न करने वाला कोई भी अकाउंट डिलीट नहीं किया जाएगा.
 
यूजर्स को रिमाइंडर भेजना जारी रहेगा
इस बयान में वॉट्सऐप ने कहा है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी को स्वीकार करने के लिए यूजर्स को रिमाइंडर भेजना जारी रहेगा. यह प्रक्रिया अगले कुछ सप्ताह तक जारी रहेगी. पहले यह नई प्राइवेसी पॉलिसी 8 फरवरी से लागू होनी थी. लेकिन विवाद बढ़ने के बाद इसे 15 मई के लिए टाल दिया था.
 
वॉट्सऐप की नई पॉलिसी क्या है? 
वॉट्सऐप यूजर जो कंटेंट अपलोड, सबमिट, स्टोर, सेंड या रिसीव करते हैं, कंपनी उसका इस्तेमाल कहीं भी कर सकती है. कंपनी उस डेटा को शेयर भी कर सकती है. कंपनी ने कहा था कि 15 मई तक इसे स्वीकार न करने वाले लोगों का अकाउंट डिलीट कर दिया जाएगा. हालांकि भा कंपनी ने यू टर्न मार लिया है.


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.