ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

यूट्यूब (YouTube) ने लांच किया यूट्यूब सुपर थैंक्स (YouTube Super Thanks) फीचर; कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा आर्थिक फायदा

Photo Source :

Posted On:Friday, July 23, 2021

मुंबई, २२ जुलाई, २०२१

अमेरिकन ऑनलाइन वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म  यूट्यूब (YouTube) ने यूजर्स और क्रिएटर्स के लिए कई फीचर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने अब इस लिस्ट में एक और नया फीचर जारी किया है। इसे यूट्यूब सुपर थैंक्स ((YouTube Super Thanks) के नाम से जाना जाएगा। यह फीचर्स यूजर्स को अपने पसंदीदा YouTube चैनल को टिप देने की अनुमति देती है। इस नए फीचर से कंटेंट क्रिएटर्स को पैसे कमाने में मदद मिलेगी।

यूट्यूब (YouTube) के मुताबिक, सुपर थैंक्स फीचर (YouTube Super Thanks) के साथ यूजर्स अपने पसंदीदा यूट्यूब क्रिएटर्स को २  से लेकर ५०  डॉलर तक की टिप दे सकते हैं। पेमेंट प्रक्रिया पूरी होने के बाद, YouTube यूजर्स की टिप्पणियों के साथ दी गई राशि को कमेंट सेक्शन में हाइलाइट किया जाएगा।

आपको बता दें कि यूट्यूब (YouTube) का यह नया यूट्यूब  सुपर थैंक्स(YouTube Super Thanks)  फीचर अभी सिर्फ ६८  देशों में ही उपलब्ध है। ख़बरों  के मुताबिक  कहा जा रहा है कि सुपर थैंक्स (Super Thanks) फीचर जल्द ही सभी वीडियो क्रिएटर्स के लिए जारी किया जाएगा। हालांकि अभी और जानकारी सामने नहीं आयी है।

इस प्रकार अब अगर आपको किसी यूट्यूब (YouTube) चैनल पर कोई वीडियो अच्छा लग जाता है और आप उस वीडियो बनाने वाले को टिप भेजना चाहते हो तो आसानी से भेज पाएंगे। इससे यूट्यूबर (YouTuber) की  कमाई होगी। यूट्यूब (YouTube)  का यह नया फीचर फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instagram) को कड़ी टक्कर दे सकता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.