ताजा खबर
फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||    वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद धोनी ने युवा प्रशंसक को मैच बॉल गिफ्ट की   ||    फैक्ट चेक: मंदिर से पानी पीने के लिए नहीं, फोन चोरी के शक में की गई थी इस दलित बच्ची की पिटाई   ||    Navratri 2024: नवरात्रि के 7वें दिन करें सात उपाय, नौकरी और कारोबार में मिलेगी सफलता   ||    यूपीएससी रियलिटी चेक: उत्पादकता, घंटे नहीं, सबसे ज्यादा मायने रखती है; आईएएस अधिकारी का कहना है   ||    Breaking News: Salman Khan के घर के बाहर हुई फायरिंग, बाइक सवार 2 हमलावरों ने चलाई गोली, जांच में जु...   ||   

अमेरिका :14 साल के लड़के ने 13 साल की लड़की को 114 बार मारी चाकू, वयस्क के तौर पर चलेगा मुकदमा

Photo Source :

Posted On:Monday, May 31, 2021

America, 31 May, 2021


अमेरिका में एक नाबालिग ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी और एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की के शरीर में 114 बार चाकुओ से हमला कर उसकी जान ले ली। अब इस मामले में नाबालिग लड़के पर वयस्क के रूप में मुकदमा चलेगा। यह अमेरिका के फ्लोरिडा का मामला है। आरोपी लड़के का नाम  एडन फूजी है।  13 साल की चीयरलीडर बेली की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

ऐसा बताया जा रहा है कि लड़के ने लड़की के शरीर पर 114 बार चाकू से वार किया, जिसके बाद लड़की की मौत हो गई। इस लड़की का शव महीने की शुरुआत में पूर्वोत्तर फ्लोरिडा के जंगल में मिला था। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, सेंट जॉन्स काउंटी में स्टेट अटॉर्नी के कार्यालय ने गुरुवार को ग्रैंड जूरी के जरिए लड़के को प्रथम श्रेणी की हत्या के आरोप में आरोपी करार दिया है। वहीं एडन फुजी  के मामले को किशोर से व्यस्क अदालत में शिफ्ट करने के लिए एक नोटिस दायर किया है। ऐसा माना जा रहा है कि फूजी को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। वहीं राज्य के अटॉर्नी आरजे लारिजा का कहना है कि फूजी का मामला व्यस्क अदालत को देना ना केवल सही थी लेकिन एकमात्र विकल्प था।

इसके अलावा जांचकर्ताओं ने जानकारी दी कि फुजी  ने कई दोस्तों को भी बताया कि उसने किसी को मारने की योजना बनाई है लेकिन बेली को मारना चाहता था, ये स्पष्ट नहीं था। बेली को आखिरी बार नौ मई को देखा गया था, उसके बाद से बेली के माता-पिता ने अपनी बेटी को नहीं देखा। इसके बाद फूजी  को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.