ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

टोक्यो: हमलावर ने लड़कियों को खुश देख किया चाकू से हमला, 10 हुई घायल

Photo Source :

Posted On:Saturday, August 7, 2021

Tokyo, 7 Aug, 2021 टोक्यो कम्यूटर ट्रेन में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने साथी यात्रियों पर चाकू से हमला कर दिया, जिसमें 10 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 36 वर्षीय संदिग्ध ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि वह उस समय नाराज हो गया जब उसने उन महिलाओं को देखा जो "खुश दिख रही थीं" और इस वजह वह उन्हें मारना चाहता था।

बताया जाता है कि एक पीड़ित छात्रा गंभीर रूप से घायल है, जबकि अन्य को कम गंभीर चोटें आई हैं। जापान में हिंसक अपराध कम ही देखने मिलते हैं और ओलंपिक की मेजबानी करने वाले टोक्यो में कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं। शुक्रवार को लगभग 20:40 (11:40 BST) पर सिजोगाकुएन स्टेशन के पास एक ट्रेन में उस व्यक्ति ने यात्रियों पर हमला किया था। जिसके बाद, गाड़ी के अंदर से आने वाली आवाजों को सुनकर ड्राइवर द्वारा ट्रेन को आपातकालीन स्टॉप पर लाया गया।

जांचकर्ताओं के अनुसार, संदिग्ध ट्रैक पर कूद कर भाग गया। जबकि ट्रेन के चालक दल ने यात्रियों को पटरियों के साथ निकटतम स्टेशन तक पहुंचाने में मदद की। ट्रेन में सवार एक चश्मदीद ने एनएचके न्यूज को बताया कि लोग एक डब्बे से दूसरी डब्बे में भागते हुए अचानक उसकी ओर भागने लगे। संदिग्ध बाद में एक सुविधा स्टोर में गया और कर्मचारियों से कहा कि वह "समाचार मीडिया द्वारा रिपोर्ट की गई घटना में संदिग्ध" है और अब वह भागते-भागते थक गया है।

टोक्यो मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने शनिवार तड़के पुष्टि की कि उन्होंने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, उन्होंने कोई ज्यादा जानकारी नहीं प्रदान की है। दूसरी तरफ 10 घायलों में से नौ को अस्पताल ले जाया गया जबकि एक के घटना स्थल से खुद से चले जाने की बात कही जा रही है। 

जापान दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक होने के बावजूद, हाल के वर्षों में चाकू से कई हमलों का सामना कर चूका है। 2019 में, एक व्यक्ति ने कावासाकी में बस का इंतजार कर रहे स्कूली बच्चों के एक ग्रुप पर हमला किया। दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 18 घायल हो गए थे।



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.