ताजा खबर
बुलेट ट्रेन: प्रोजेक्ट का पूरा होना इस प्रमुख कारक पर निर्भर करता है, आरटीआई से पता चला   ||    ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||   

पीसकीपिंग मिशन में 1171 भारतीय जवानों को मिला UN मेडल

Photo Source :

Posted On:Friday, January 13, 2023

मुंबई, 13 जनवरी, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। साउथ सूडान में 1171 भारतीय सेना के जवानों को पीसकीपिंग मिशन में बेहतरीन सेवाएं देने के लिए UN मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें 5 महिला सैनिक भी शामिल हैं। अवार्ड सेरेमनी में इस साल पहली बार महिला अधिकारी मेजर जैसमीन चट्ठा ने परेड का नेतृत्व किया। सेरेमनी के बाद उन्होने कहा कि भारतीय सेना महिलाओं को नेतृत्व करने का मौका देकर दक्षिण सूडान के नागरिकों और महिलाओं को एक मज़बूत सन्देश भेज रहे हैं।

भारतीय जवानों को UN मेडल से सम्मानित करते हुए फोर्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमनियन ने कहा कि सेना के सभी जवानों ने बेहतरीन काम किया है। हजारों लोगों को सुरक्षा दी है और उनकी जान बचाई है। इस काम को साउथ सूडान हमेशा याद रखेगा। UN डिपार्टमेंट ऑफ पीसकीपिंक के डेटा के मुताबिक UN 70 से ज्यादा पीसकीपिंग मिशन अब तक पूरे कर चुका है। इनमें भारतीय सेना ने बढ़चढ़क कर हिस्सा लिया है। इन पीसकीपिंग मिशन में काम करते हुए भारत के सबसे ज्यादा 175 सैनिक शहीद हुए हैं। इन सभी मिशन में भारत और पाकिस्तान सबसे ज्यादा सैनिक भेजने वाले टॉप- 10 मुल्कों में शामिल हैं।

वहीं, साउथ सूडान में भारतीय सेना के जवान लोगों की जान बचाने से लेकर सड़कें बनवाने तक के काम करने में जुटे हैं। UN मेडल से सम्मानित होने वाली महिलाओं में भारतीय सेना की एक इंजीनियर करिश्मा कथायत भी हैं। साउथ सूडान में भारतीय सेना के जवान मेडिकल सुविधाएं भी दे रहे हैं। सितम्बर 2022 में भारतीय सेना के मेडिकल स्टाफ ने इमरजेंसी सर्जरी कर 5 बच्चों की जिंदगी बचाई थी। पीसकीपर मेजर अमनप्रीत कौर ने बताया कि अगर सही समय पर उनका इलाज नहीं होता तो उनकी जान जा सकती थी।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.