ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

चीन में शादी के लिए भटक रहे हैं तीन करोड़ युवक, लड़कियों की कम संख्या है कारण

Photo Source :

Posted On:Tuesday, May 18, 2021

China, 17 May, 2021 | विश्व की सबसे ज्यादा आबादी वाले देश चीन में करोड़ो युवक ऐसे हैं जिनकी शादी नहीं हो पा रही है और वे शादी के लिए घूम रहे हैं। यह चीन की दस में एक बार होने वाली जनगणना से बात सामने आई है। जिसमे पता चला है कि यहाँ तीन करोड़ नवयुवक ऐसे हैं जिनकी शादी ही नहीं हो सकी है और वे शादी के लिए परेशान हैं। इसका कारण यह है कि यहां लड़कियों की संख्या लड़को के मुकाबले कम हो गई है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (एससीएमपी) ने बताया कि चीन ने लंबे समय से पुरुष शिशुओं को प्राथमिकता दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि जनगणना के नए आंकड़ों में लड़कियों की संख्या में मामूली वृद्धि आने के बावजूद भी चीन में लिंग अंतर का मुद्दा जल्द ही हल होने की संभावना नहीं दिखाई नहीं देती है। .

राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (एनबीएस) द्वारा चीन की सातवीं राष्ट्रीय जनसंख्या जनगणना के मुताबिक, पिछले साल पैदा हुए 1.2 करोड़ बच्चों में से प्रत्येक 100 लड़कियों के लिए 111.3 लड़के थे। 2010 में यह अनुपात 118.1 से 100 था। 

वहा एक प्रोफेसर, ब्योर्न एल्परमैन ने चेतावनी दी कि जब तक जन्म लेने वाले बच्चों की उम्र शादी करने की होगी, तब तक संभावित दुल्हनों की भारी कमी हो जाएगी। उन्होंने कहा, "पिछले साल पैदा हुए इन 1.2 करोड़ बच्चों में से 6 लाख लड़के बड़े होने पर अपनी ही उम्र का जीवनसाथी नहीं ढूंढ पाएंगे।"



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.