ताजा खबर
Business Idea: खुबानी के तेल का बिजनेस कर देगा मालामाल, ऐसे करें शुरू   ||    Small Saving Scheme: स्मॉल सेविंग स्कीम पर आया सरकार का फैसला, अगली तिमाही इतना मिलेगा ब्याज   ||    HDFC Bank ने रेपो रेट नहीं बढ़ने के बाद भी होम लोन का इंटरेस्ट रेट बढ़ाया, जानिए इसकी वजह   ||    अमेरिकी आव्रजन एजेंसी ने वित्त वर्ष 2025 के लिए एच1बी वीजा लॉटरी का समापन किया, लाभार्थियों को सूचित...   ||    पाकिस्तान रेड कैप का लीक हुआ ऑडियो, कहा- इस साल मारे जाएंगे पीएम मोदी, योगी, मोहन भागवत   ||    अब कनाडा में बारिश के पानी पर भी लग सकता है टैक्स, क्या है Rain Tax जो लोगों को कर रहा परेशान?   ||    IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम को बढ़ावा, प्रोटियाज गेंदबाज को टीम में शामिल किया गया   ||    IPL 2024: रियान पराग का शानदार फॉर्म जारी, डीसी के खिलाफ आरआर को 185/5 पर पहुंचाया   ||    IPL 2024: राजस्थान दूसरी जीत की ओर, दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराया   ||    Fact Check: बाल्टीमोर पुल हादसे में ये कार नीचे नदी में गिर गई? जानें क्या है इस वायरल तस्वीर की सच्...   ||   

बांग्लादेश के एक ग्रामीण अस्पताल को मिला विश्व की सर्वश्रेष्ठ बिल्डिंग का पुरस्कार

Photo Source :

Posted On:Friday, January 28, 2022

Bangladesh, 28 Jan (News Helpline)      बांग्लादेश के ग्रामीण इलाके में एक अस्पताल को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ बिल्डिंग के रूप में चुना गया है। इस फ्रैंडशिप अस्पताल को रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स (RIBA) अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार 2021 नवाजा गया। यह अस्पताल चक्रवात की आशंका वाले जिले सतखिरा में स्थित है।
 
80 बेड वाले सामुदायिक अस्पताल के निर्माण के लिए केवल स्थानीय ईंटों का इस्तेमाल किया गया और बांग्लादेशी वास्तुकार काशेफ चौधरी द्वारा इसे डिजाइन किया गया है। विश्व के सर्वश्रेष्ठ भवन की रेस में तीन और नई बिल्डिंग शामिल थे लेकिन प्रसिद्ध वास्तुकार ओडिले डेक की अध्यक्षता वाली जूरी ने इस अस्पताल को विजेता के रूप में चुना। 
 
RIBA की एक बयान के मुताबिक अस्पताल को बेहद कम लागत में बनाया गया है। साथ ही यह बिल्डिंग आसपास क्षेत्र में बढ़ते समुद्री जल के ठोस जलवायु परिवर्तन प्रभावों के साथ काम करने और उनका सामना करने में सक्षम है। आंगनों की एक श्रृंखला प्राकृतिक रौशनी और वेंटिलेशन लाती है, जबकि अस्पताल में बनी एक नहर बरसात के पानी को इकठ्ठा करती है, क्योंकि भूजल अधिकांश उद्देश्यों के लिए अनुपयोगी रहता है। इसके साथ ही यह पानी गर्मी के महीनों के दौरान आसपास के आंगनों को ठंडा करने में मदद करती है।
 
द गार्डियन में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक वास्तुकार काशेफ चौधरी का कहना है कि यहां चारों तरफ पानी है। लेकिन यह हमेशा उपयोगी नहीं होते। भूजल यहां का बेहद खारा है। बरसात के मौसम में स्थानीय लोग ताजे पानी की हर आखिरी बूंद को इकट्ठा करने का प्रयास करते हैं। इसलिए चौधरी ने इमारत को वर्षा जल संचयन के लिए एक मशीन के रूप में डिजाइन किया है, जिसमें प्रत्येक छत और आंगन की सतह पर नहर में बहती है, जो साइट के दोनों छोर पर दो भंडारण टैंकों में जाती है।
 
वहीं, आरआईबीए के बयान के मुताबिक अस्पताल मानवता और सुरक्षा की एक वास्तुकला का प्रतीक है, जो सामाजिक नवाचार के माध्यम से समुदायों को सम्मान और आशा प्रदान करने के लिए फ्रेंडशिप एनजीओ के परोपकारी मिशन को दर्शाता है।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.