ताजा खबर
मरीजों को घातक इंसुलिन खुराक देने के लिए अमेरिकी नर्स को 380-760 साल की जेल   ||    ‘रोमांस स्कैम’ का शिकार हुई 74 साल की महिला, न सिर पर छत बची न पेट भरने को खाना, जानिए पूरा मामला   ||    इमरान खान को सता रहा हत्या कर दिए जाने का डर! जेल से लिखे पत्र में सेना पर उठाए सवाल   ||    निज्‍जर हत्याकांड में तीन भारतीय गिरफ्तार, कनाडा से जुड़ा है मामला, भारत पर क्यों लग रहा आरोप?   ||    कनाडा में गिरफ्तार तीन भारतीय कौन? लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा नाम, जानें इनकी कुंडली   ||    बार-बार हुआ गंदा काम तो सर्जरी करा लड़का बन गई ये खूबसूरत लड़की   ||    क्या प्याज होगी और सस्ती? सरकार ने लगाया 40 फीसदी निर्यात शुल्क   ||    PM Kisan: आधार कार्ड से कैसे चेक करें किस्त आई या नहीं? घर बैठे मिलेगी डिटेल   ||    पेंशन लेने वालों को सरकार का तोहफा, नई सुविधा से लाइफ हो जाएगी और आसान   ||    T20 WC 2024: रोहित-विराट ओपनिंग और पंत विकेटकीपिंग, ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11   ||   

अफगानिस्तान में तालिबानी आतंकियों पर हुई कार्रवाई,172 मारे गए

Photo Source :

Posted On:Wednesday, June 16, 2021

Afghanistan, 16 June, 2021 
 
 
अफगानिस्तानी सुरक्षा बल तालिबान आतंकवादियों पर अब काल बनकर टूट पड़े हैं। अफगानिस्तान में पिछले 48 घंटों के दौरान तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बल (एएनडीएसएफ) की सिलसिलेवार कार्रवाई में 172 आतंकवादी मारे गये हैं।  अफगानी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।अफगानी सेना के मुताबिक नांगरहार , कंधहार, फरयाब, निमरुज, बदख्शां और तखार प्रांतों में एएनडीएसएफ की ओर से छेड़े गये अभियान में 172 तालिबान आतंकवादी मारे गये जबकि 100 से अधिक घायल हुए हैं। मृत आतंकवादियों में तालिबान समूह के कमांडरों में से एक कारी रहमतुल्ला भी शामिल है। 
 
अभियान के दौरान काफी संख्या में हथियार बरामद किये गये और बहुत से शक्तिशाली विस्फोटकों को निष्क्रिय किया गया। अफगानिस्तान सरकार और तालिबान के बीच अमेरिका की मध्यस्थता में शांति प्रक्रिया सितंबर-2020 में शुरू हो गयी थी, लेकिन नतीजा सिफर रहा है। वहीं पिछले कुछ महीनों से देश में हिंसा की घटनाएं बढ़ी है।

 



बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.