ताजा खबर
कनाडा सरकार ने इंफोसिस पर लगाया 82 लाख रुपये का जुर्माना   ||    Google Accidentally Deletes $125 Billion Pension Fund Account From Cloud   ||    प्रतिदिन 133 महिलाएँ अपने साथियों द्वारा मारी जा रही हैं; जानिए क्या है स्त्री हत्या और किन देशों ने...   ||    किर्गिस्तान भीड़ के हमलों के बीच भारत और पाकिस्तान ने छात्रों को अंदर रहने की चेतावनी दी   ||    वैज्ञानिकों ने खोजी ‘हत्यारी’ मकड़ी की नई प्रजाति, पैरों से दबोचती हैं शिकार, नाम भी अजीब   ||    छोटी उंगली को 360 डिग्री तक घुमा लेता है युवक, जिम से वायरल वीडियो को देख चुके हैं लाखों लोग   ||    प्रॉपर्टी या शेयर, किसमें लगाएं पैसा? घर की बढ़ रही कीमतें तो रियल एस्टेट कंपनियों के शेयरों की ऊंची...   ||    Kanya Utthan Yojana: बेटियों को 50 हजार रुपये दे रही सरकार, आज आवेदन करने की आखिरी तारीख   ||    Petrol Diesel Price Today: शनिवार को जारी हुई पेट्रोल-डीजल की कीमत? जानें ईंधन के नए रेट   ||    RCB Vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल… तो कौन करेगा क्वालीफाई   ||   

तालिबान द्वारा प्रतिबंध खत्म करने के बाद स्कूल वापस लौटीं अफगान लड़कियां

Photo Source :

Posted On:Wednesday, March 23, 2022

Afghanistan, 23 Feb (News Helpline)      तालिबान के अधिकारियों द्वारा सत्ता पर कब्जा करने और महिलाओं के शिक्षित होने के अधिकारों पर कठोर प्रतिबंध लगाने के सात महीने से अधिक समय बाद माध्यमिक विद्यालयों को फिर से खोलने की घोषणा के बाद बुधवार को अफगानिस्तान की राजधानी में लड़कियों के ग्रुप को वापस कक्षा में आने की अनुमति दी है।
 
कोविड -19 महामारी के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे जब तालिबान ने पिछले अगस्त में सत्ता संभाली थी – लेकिन केवल लड़कों और कुछ छोटी लड़कियों को दो महीने बाद कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई थी।
 
 तालिबान द्वारा लड़कियों की शिक्षा पर प्रतिबंध लगाने के बाद इंटरनेशनल कम्युनिटी ने किसी भी मदद को प्रदान करने से पहले शिक्षा के अधिकार को एक समान करने की शर्त रखी है, इतना ही नहीं कहीं देश शिक्षकों का वेतन भी देने के लिए तैयार हैं।
 
शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजधानी काबुल सहित कई प्रांतों में बुधवार को स्कूल फिर से खुलेंगे, लेकिन तालिबान के आध्यात्मिक केंद्र कंधार के दक्षिणी क्षेत्र में अगले महीने तक स्कूल नहीं खुलेंगे।  जिसके पीछे की वजह से पर्दा नहीं उठाया गया है।
 
बुधवार की सुबह, AFP की टीमों ने देखा कि लड़कियों के कई ग्रुप राजधानी में स्कूल के मैदान में प्रवेश कर रहे हैं।
 
अन्य प्रांतों जैसे हेरात और पंजशीर में स्कूल अभी भी खुलने बाकी हैं। वहीं, मंत्रालय ने कहा कि स्कूलों को फिर से खोलना हमेशा एक सरकारी उद्देश्य था और तालिबान दबाव के आगे नहीं झुक रहा है।
 
तालिबान ने जोर देकर कहा है कि वे यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि 12 से 19 साल की लड़कियों के लिए स्कूल अलग-अलग हों और इस्लामी सिद्धांतों के अनुसार होने चाहिए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.