ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक ने लोगों से स्थानीय मुद्रा का उपयोग करने का किया आग्रह

Photo Source :

Posted On:Saturday, September 18, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान ने अपनी हुकूमत चलानी शुरू कर दी है, लेकिन 20 साल बाद पावर में आई तालिबानी सरकार के लिए आगे का रास्ता आसान होता नजर नहीं आ रहा है। इसी बीच देश में बढ़ रहे विदेशी मुद्राओं के इस्तेमाल पर अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक ने देश के नागरिकों से देसी मुद्रा इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।

अफगानिस्तान के केंद्रीय बैंक, दा अफगानिस्तान बैंक (डीएबी) ने लोगों से लेनदेन में स्थानीय मुद्रा का उपयोग करने और विदेशी मुद्राओं के उपयोग से बचने का आग्रह किया है। बैंक ने शुक्रवार को सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा, "दा अफगानिस्तान बैंक कानून के आर्टिकल 33 के अनुसार, अफगानिस्तान की मुद्रा और इसकी मौद्रिक इकाई अफगानी है।"

बैंक ने कहा है "इसलिए, सभी अफगानों, सरकारी और निजी संस्थानों से अनुरोध है कि वे आर्थिक विकास में सुधार के लिए अपने अनुबंधों, लेनदेन और व्यवसायों में अफगानी मुद्रा का उपयोग करें।"
अमेरिकी डॉलर, ईरान के रियाल और पाकिस्तानी रुपये सहित कुछ अफगान प्रांतों में विदेशी मुद्राओं के बढ़ते उपयोग के बीच यह घोषणा की गई है।
 


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.