ताजा खबर
ICICI और Yes Bank के सर्विस चार्ज बदले, Axis ने भी किया बड़ा ऐलान   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    मलेशियाई नौसेना के हेलीकॉप्टर हवा में टकराए, 10 की मौत   ||    लोकसभा चुनाव 2024: सबसे बड़ा लोकतंत्र मतदान क्यों नहीं कर रहा?   ||    Earth Day 2023: पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?   ||    फैक्ट चेक: उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के बीच CM धामी ने सरेआम बांटे पैसे? वायरल वीडियो दो साल पुराना...   ||    मिलिए ईशा अरोड़ा से: ऑनलाइन ध्यान खींचने वाली सहारनपुर की पोलिंग एजेंट   ||    आज का इतिहास: 16 अप्रैल को हुआ था चार्ली चैपलिन का जन्म, जानें अन्य बातें   ||    एक मंदिर जो दिन में दो बार हो जाता है गायब, मान्यता- दर्शन मात्र से मिलता मोक्ष   ||    फैक्ट चेक: कानपुर में हुई युवक की पिटाई का वीडियो 'ब्राह्मण पर पुलिसिया अत्याचार' के गलत दावे के साथ...   ||   

अफगानिस्तान: तालिबानी लड़ाकों ने युवक की ली जान, हेलीकॉप्टर में लटका कर किया अपने बर्बरता का प्रदर्शन

Photo Source :

Posted On:Tuesday, August 31, 2021

31 अगस्त को जैसे ही अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी हुई उसके बाद ही तालिबानी लड़ाकों ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया। तालिबानी लड़ाकों ने एक सख्श की हत्या कर उसे हेलीकॉप्टर में बांधकर लटकाया और आसमान में यहां वहां घुमाया। यह अमेरिकी हेलीकॉप्टर था जो सैनिको के जाने के बाद तालिबानियों ने अपने कब्जे में रख लिया है। कई पत्रकारों ने तालिबान की क्रूरता का यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इस हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल तालिबान के लड़ाके कंधार में पेट्रोलिंग के लिए कर रहे हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तालिबान ने एक शख्स का कत्ल कर उसे ही रस्से के सहारे हेलिकॉप्टर से लटकाया था। वहीं इस वीडियो को शेयर करते हुए तालिब टाइम्स नाम के ट्विटर अकाउंट ने लिखा है कि यह हमारी एयरफोर्स है, जो कंधार में पेट्रोलिंग कर रही है। यह अकाउंट तालिबान से जुड़ा होने का दावा करता है। 
 
तालिबान के लड़ाके एयरपोर्ट में घुसे तो अमेरिकी सेना की ओर से छोड़े गए चिनूक हेलिकॉप्टर का परीक्षण किया। वीडियो में दिख रहा है कि उसके लड़ाके हेलिकॉप्टर चेक कर रहे हैं। यही नहीं अमेरिकी सैनिकों के जाने के बाद तालिबानी लड़ाकों के एयरपोर्ट पर कार रेसिंग करने और अन्य वाहनों को चलाने के वीडियो नजर आए हैं। इसके अलावा तालिबान के नेता रनवेपर चलते नजर आए।


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.